शुक्रवार, नवंबर 06 2026 | 05:09:43 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित अलवर यात्रा की तैयारियों की वन मंत्री ने की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित अलवर यात्रा की तैयारियों की वन मंत्री ने की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 19 मई के प्रस्तावित अलवर दौरे की तैयारियों की गुरूवार को पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा (Minister of State for Environment and Forests (Independent Charge) Sanjay Sharma) ने समीक्षा की। उन्होंने जिला मुख्यालय पर सरस डेयरी मैदान में प्रस्तावित किसान सम्मेलन एवं मोती डूंगरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के सभा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

 

वन राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि दोनों कार्यक्रम स्थलों पर ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए छाया, पेयजल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेडिंग आदि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर लंे। उन्होंने सभा स्थल पर समुचित साफ-सफाई व्यवस्था , मेडिकल टीम, चल शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात प्रतिदिन पौधा लगाने के अपनेे संकल्प के तहत सर्किट हाउस में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *