मंगलवार, फ़रवरी 03 2026 | 01:27:59 AM
Breaking News
Home / एक्सपर्ट व्यू / अमिताभ बच्चन ने बेची अपनी रॉल्स रॉयस फैंटम

अमिताभ बच्चन ने बेची अपनी रॉल्स रॉयस फैंटम


मुम्बई. बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी एक लग्जरी कार बेच दी है। मीडिया मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार रॉल्स रॉयल फैंटम है जिसे प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने 2007 में फिल्म एकलव्य की शूटिंग के दौरान बिग बी को गिफ्ट किया था। उस वक्त इस कार की कीमत 3.5 करोड़ रुपये थी। सीनियर बच्चन ने इसे मैसूर के एक टॉप बिजनेसमैन को बेचा है। हालांकि कार कितने में बिकी है यह खुलासा नहीं हुआ है। रॉल्स रॉयस फैंटम (Rolls Royace Phantom) अमिताभ के कार कलेक्शन की सबसे महंगी कार थी। फैंटम VI सीरीज 2003 में लॉन्च हुई थी। इसके 10000 मॉडल्स मार्केट में उतारे गए थे। 2017 में कंपनी ने इसे बंद कर दिया। सीनियर बच्चन ने पर्सनल तौर पर रॉल्स रॉयस फैंटम का काफी इस्तेमाल किया है।

Check Also

शहर की हवा में अदृश्य बैक्टीरिया खुलेआम घूम रहे हैं, इससे मानव स्वास्थ्य को खतरा

New delhi. हवा में मौजूद रोगाणु यानी फेफड़ों, आंतों, मुँह और त्वचा में संक्रमण पैदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *