शनिवार, सितंबर 26 2026 | 12:35:22 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / xiaomi लॉन्च करेगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन Redmi Go

xiaomi लॉन्च करेगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन Redmi Go


नई दिल्ली. भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी शियोमी हर मुमकिन कोशिश कर रही है। ऐसे में कंपनी भारत में 19 मार्च को Xaiomi Redmi Go लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसकी जानकारी कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर दी है। इसके अलावा Redmi Go के टीजर में भी भारतीय रीजनल भाषा का प्रयोग किया गया है। इसकी कीमत सिर्फ 3.499 रुपये हो सकती है। इस लिहाज से यह शियामो का यह सबसे सस्ता फोन होगा। ताकि ग्राहक इस फोन को और भी कम कीमत में खरीद सके। Redmi Go में धांसू कैमरा क्वालिटी और दमदार बैटरी है।

फिचर्स
शयोमी अपने इस स्मार्टफोन को 19 मार्च को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च करेगा। जिसमें 1GB रैम(RAM) और 8GB इंटरनल स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। यह फोन शियोमी का पहला Andriod Go स्मार्टफोन है। जिसे ऐंड्रॉयड ऑरियो का लाइट वर्जन माना जाता है। इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Check Also

BMW launches G310R and GS

भारत में वित्त वर्ष 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 22 मिलियन तक पहुंच गई: रिपोर्ट

नई दिल्ली. भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वित्त वर्ष 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *