बुधवार, सितंबर 02 2026 | 11:08:23 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / 360 ONE Wealth ने राजेश नांबियार को क्लाइंट रिलेशंस के को-हेड ऑफ बिजनेस के रूप में नियुक्त किया
360 ONE Wealth appoints Rajesh Nambiar as Co-Head of Business, Client Relations

360 ONE Wealth ने राजेश नांबियार को क्लाइंट रिलेशंस के को-हेड ऑफ बिजनेस के रूप में नियुक्त किया

मुंबई. देश की अग्रणी वेल्थ और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक, 360 ONE WAM ने राजेश नांबियार को को-हेड ऑफ बिजनेस, क्लाइंट रिलेशंस नियुक्त करने की घोषणा की है। वे 360 ONE Wealth की लीडरशिप टीम से जुड़ेंगे और वेस्ट व ईस्ट इंडिया के साथ-साथ अमेरिका मार्केट में अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ (UHNW) क्लाइंट सेगमेंट के लिए सेल्स पर फोकस करेंगे।

 

राजेश नांबियार को वित्तीय सेवाओं में 23 से अधिक वर्षों का अनुभव है, जिसमें से दो दशक से ज्यादा समय उन्होंने प्राइवेट बैंकिंग में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कार्य किया है। वे ASK Private Wealth से 360 ONE Wealth में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने Kotak Private में 13 साल तक भारत, मध्य पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया में क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेज किए।

 

360 ONE के को-फाउंडर और CEO (Wealth) यतिन शाह ने कहा, “360 ONE में हम हमेशा इंडस्ट्री से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करते रहे हैं। पिछले 12 महीनों में हमने विभिन्न क्षेत्रों और कार्यों में 250 से अधिक पेशेवरों का स्वागत किया है। राजेश का गहरा अनुभव, क्लाइंट-फर्स्ट अप्रोच और लीडरशिप स्किल्स हमारे लिए महत्वपूर्ण मजबूती लाएंगे।”

 

 

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेश नांबियार ने कहा, “360 ONE का क्लाइंट-सेंट्रिक और फॉरवर्ड-लुकिंग कल्चर मुझे बेहद प्रेरित करता है। भारत में तेजी से बढ़ती वेल्थ क्रिएशन के माहौल में, हम क्लाइंट्स के साथ सार्थक साझेदारी करने के लिए विशेष रूप से तैयार हैं। मैं कंपनी की अगली ग्रोथ और इनोवेशन यात्रा में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं।”

 

राजेश नांबियार ने NMIMS, मुंबई से MBA (गोल्ड मेडलिस्ट) किया है और व्हार्टन स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी में सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

 

Check Also

Tata Sons' AGM adjourned for the first time in history due to lack of quorum

टाटा संस की एजीएम कोरम की कमी के चलते इतिहास में पहली बार स्थगित हुई

मुंबई। टाटा संस की प्रस्तावित एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) मंगलवार को स्थगित कर दी गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *