शुक्रवार, नवंबर 06 2026 | 04:03:20 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जियो पेमेंट्स बैंक का ‘सेविंग्स प्रो’ लॉन्च, सेविंग्स को करेगा ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स में ऑटो-इनवेस्ट

जियो पेमेंट्स बैंक का ‘सेविंग्स प्रो’ लॉन्च, सेविंग्स को करेगा ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स में ऑटो-इनवेस्ट

ग्राहकों को मिलेगा अधिक रिटर्न

मुंबई.  जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की सहायक कंपनी, जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने ‘सेविंग्स प्रो’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह सर्विस जियो पेमेंट्स बैंक में ग्राहकों की बचत को या कहें अतिरिक्त धन को स्वाचालित तरीके से ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स के ‘ग्रोथ प्लान’ में निवेश कर देगी। सर्विस लेने वाले ग्राहकों को अपने निष्क्रिय पड़े पैसे पर अधिक कमाई का मौका मिलेगा। यह निवेश प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल ‘जियोफाइनेंस ऐप’ के माध्यम से की जाएगी।
सिर्फ कुछ ही क्लिक करने पर, कोई भी जियो पेमेंट्स बैंक खाताधारक सेविंग्स प्रो खाते में अपग्रेड कर सकता है। अपग्रेड करने पर ग्राहक अपने एकाउंट में पैसे की एक सीमा निर्धारित कर सकेंगे, जो शुरुआती चरण में ₹5,000 से शुरू होगी। खाते में इस सीमा से अधिक जमा, अतिरिक्त धनराशि स्वचालित रूप से कम जोखिम वाले चुनिंदा ओवरनाइट म्यूचुअल फंडों में निवेश कर दी जाएगी।
ग्राहक इस सुविधा के माध्यम से प्रतिदिन ₹1,50,000 तक का निवेश कर सकते हैं। रिडेम्पशन की प्रक्रिया भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार की जाएगी। ग्राहकों के पास अपने निवेश का 90% तक तुरंत रिडीम करने की सुविधा होगी, जिसकी अधिकतम तत्काल रिडेम्पशन सीमा ₹50,000 है। इससे अधिक राशि को 1 से 2 कार्यदिवसों के भीतर रिडीम किया जा सकेगा।
खास बात यह है कि ग्राहक का अपने पैसे पर पूरा नियंत्रण रहेगा। यहां कोई एंट्री या एग्जिट लोड नहीं होगा, कोई छिपा हुआ शुल्क या लॉक-इन पीरियड भी ग्राहक पर नहीं थोपा जाएगा। ग्राहक अच्छे म्यूचुअल फंड देख सकते हैं, सीमा निर्धारित या संशोधित कर सकते हैं, और पूरी पारदर्शिता के साथ निवेश के रिटर्न को ट्रैक कर सकते हैं।
लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विनोद ईश्वरन ने कहा, “कम ब्याज दरों के माहौल में, आज के वित्तीय रूप से जागरूक ग्राहक अपनी बचत बढ़ाने के लिए बेहतर विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। सेविंग्स प्रो उन्हें निष्क्रिय बैंक बैलेंस को कमाई के अवसर में बदलने का मौका देगा। बिना किसी कागजी कार्रवाई, बिना किसी लागत और आसान पहुँच के साथ, हम एक भविष्य का उत्पाद पेश कर रहे हैं जो आज भारतीयों की धन प्रबंधन की इच्छा के अनुरूप है। “
कंपनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जियो पेमेंट्स बैंक का सेविंग्स प्रो, वित्तीय निर्णय लेने को सरल बनाने और निवेश से जुड़ी बचत को हर भारतीय तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे अनुभवी और पहली बार निवेश करने वाले दोनों प्रकार के निवेशकों की सेवा के लिए तैयार किया गया है।

Check Also

Lincoln Pharmaceuticals Ltd. reports consolidated net profit of Rs. 57.50 crore in H1FY27, up 20.52% year-on-year

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का H1FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट रू. 57.50 करोड़ रहा, सालाना आधार पर 20.52% की वृद्धि

  ·         कंपनी ने घरेलू बाजार में चार नए डिवीजन शुरू किए और खत्रज प्लांट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *