बुधवार, मई 13 2026 | 08:24:55 AM
Breaking News
Home / रीजनल / भीलवाड़ा के ग्राम धुवाला में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की होगी स्थापना
Chief Minister Bhajan Lal Sharma will hand over appointment letters to the newly selected personnel

भीलवाड़ा के ग्राम धुवाला में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 82.60 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति दी – औद्योगिक विकास को मिलेगी गति, स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र औद्योगिक एवं ऊर्जा विकास को गति देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में शर्मा ने नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भीलवाड़ा जिले की माण्डल तहसील के ग्राम धुवाला में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने रीको को ग्राम धुवाला में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए 82.60 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है। यह भूमि राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 11ए के अंतर्गत गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की शर्त पर आवंटित की गई है। इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर औद्योगिक निवेश एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *