बुधवार, मई 13 2026 | 11:01:59 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / honor 10 lite का 3GB रैम वेरियंट भारत में लॉन्च

honor 10 lite का 3GB रैम वेरियंट भारत में लॉन्च


नई दिल्ली. Honor के सब-ब्रैंड ऑनर ने सोमवार को भारत में Honor 10 Lite स्मार्टफोन का नया 3GB+32GB स्टोरेज वेरियंट लॉन्च किया है। पहले इसके 4GB और 6GB रैम वेरिएंट में उपलब्ध थे। लेकिन अब आप इसका 3GB रैम वेरियंट भी खरीद सकेंगे। फोन में 6.21 इंच डिस्प्ले और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस वाले 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे जैसी कई खूबियां हैं।

कीमत और लॉन्च ऑफर्स
भारत में इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11999 रुपये रखी गई है। सफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में आने वाला ऑनर 10 लाइट आज से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत इसपर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर और 11950 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदने वालों ग्राहकों को 5 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगाए वहीं ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर भी 5 पर्सेंट का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Honor 10 Lite की खूबियां
ऑनर 10 लाइट में ड्यूड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.21 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका सबसे बड़ा फीचर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। वहीं फोन के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं। स्मार्टफोन के बैक में पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन में पावरफुल Kirin 710 प्रोसेसर दिया गया है।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *