बुधवार, मई 13 2026 | 09:18:51 AM
Breaking News
Home / राजकाज / Amrit Udyan: आज से खुल गया राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कितने का है टिकट और कहां से खरीदें? यहां जानें

Amrit Udyan: आज से खुल गया राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कितने का है टिकट और कहां से खरीदें? यहां जानें

Amrit Udyan Opening And Closing Timing: दिल्ली में स्थित अमृत उद्यान 3 फरवरी 2026 से खुल गया है। इसके लिए ऑनलाइन टिकट मान्य होगा

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली घूमने के लिए देश के कोन-कोने नहीं बल्कि, विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं। कुतुब मीनार से लेकर लाल किले जैसी अन्य जगहों पर पर्यटक पहुंचते हैं। इसी तरह हर साल सर्दियों मे खुलने वाले मुगल गार्डन में भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

 

 

हालांकि, मुगल गार्डन का नाम बदलकर अब अमृत उद्यान हो गया है जो राष्ट्रपति भवन में स्थित है। इस बार भी ये जगह आम जनता के लिए खुल गई है। ऐसे में आप कब से कब तक यहां घूमने जा सकते हैं? यहां का टिकट कितने का है और कैसे लेना है? जैसी जरूरी बातें आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप अमृत उद्यान के बारे में विस्तार से जान सकते हैं…

 

 

कब से कब तक खुलेगा अमृत उद्यान?

  • आम जनता के लिए आज यानी 3 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक खुलेगा
  • सप्ताह में 6 दिन खुलेगा और सोमवार को बंद रहेगा
  • सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगा (आखिरी एंट्री शाम 5 बजकर 15 मिनट के बाद नहीं होगा
  • अमृत उद्यान में क्या-क्या देख पाएंगे?

यहां आप अलग-अलग प्रजाति के फूल देख सकते है

  • 145 से ज्यादा किस्मों के गुलाब
  • 85 प्रकार के अलग-अलग फूलों के पौधे
  • रंग-बिरंगे ट्यूलिप
  • झरनों जैसी बहती पानी की धाराएं
  • बाब्लिंग ब्रुक  यानी छोटी झरनों वाली नहरें और शांत वातावरण वाला बरगद का बगीचा आप यहां देख सकते हैं आदि

कितने का है टिकट और कहां से बुक करें टिकट?

  • यहां प्रवेश पूरी तरह से मुफ्त है, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है
  • आप इस आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर मुफ्त टिकट बुक कर सकते हैं
  • अमृत उद्यान जाकर टिकट नहीं मिलेगा, इसलिए ऑनलाइन बुकिंग जरूर करवा लें

इन जरूरी बातों को भी जान लें:-

  • यहां प्रवेश राष्ट्रपति भवन गेट नंबर 35 से होगा
  • होली के दिन अमृत उद्यान बंद रहेगा
  • यहां एंट्री मुफ्त है, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग जरूरी होगी
  • अमृत उद्यान में जगह-जगह पर क्यूआर कोड लगे हैं, जिन्हें स्कैन करके आप फूलों और पौधों की पूरी जानकारी ले सकते हैं

Check Also

In 24 hours, the Reserve Bank imposed several restrictions on two banks

RBI के नए नियम: बैंक अब ले सकेंगे प्रॉपर्टी पर कब्जा, लेकिन लागू होंगी ये शर्तें

New Delhi. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कर्ज वसूली (Debt Recovery) की प्रक्रिया को और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *