जयपुर। राजधानी जयपुर के जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में आयोजित हो रहे इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के दौरान ही जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का भव्य आयोजन 06 एवं 07 फरवरी, 2026 को किया जा रहा है। स्टोन, वास्तुकला और शहरी विकास से जुड़े इस समग्र वातावरण में आयोजित होने वाला यह फेस्टिवल वास्तुकला, डिज़ाइन और सतत विकास पर केंद्रित राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण मंच होगा।
जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 को अपराह्न 4:00 बजे, मुग्धा कन्वेंशन हॉल, JECC, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में ये गणमान्य अतिथि रहेंगे उपस्थित
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन लाल मेघवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री, संजय शर्मा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राजस्थान शामिल रहेंगे।
इसके अतिरिक्त मंच पर नरेश पारीक, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव, लघु उद्योग भारती
आर्किटेक्ट विलास वसंत अघवाड, अध्यक्ष, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स
आर्किटेक्ट जितेन्द्र मेहता, विख्यात आर्किटेक्ट, आर्किटेक्ट तुषार सोगानी, अध्यक्ष, आई.आई.ए. राजस्थान एवं क्यूरेटर, जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 दीपक अजमेरा, उपाध्यक्ष, सीडॉस, मुकुल रस्तोगी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सीडॉस उपस्थित रहेंगे।
इंडिया स्टोन मार्ट 2026 से जुड़ा वास्तुकला संवाद
उल्लेखनीय है कि इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के आयोजन के दौरान आयोजित हो रहा जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल, स्टोन इंडस्ट्री, आर्किटेक्चर और शहरी डिज़ाइन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगा। स्टोन, संगमरमर और सैंडस्टोन जैसे प्राकृतिक संसाधनों के आधुनिक वास्तुकला में उपयोग, टिकाऊ निर्माण तकनीकों और डिज़ाइन नवाचार पर विशेष चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम क्रम
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के आगमन एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात मंचासीन अतिथियों का सम्मान, स्वागत उद्बोधन, अतिथियों के संबोधन, ऑल इंडिया स्टोन आर्किटेक्चरल अवार्ड 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा तथा समारोह का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ होगा।
आर्किटेक्चर, स्टोन और भविष्य के शहर
जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की पारंपरिक शिल्प-विरासत, प्राकृतिक पत्थरों और आधुनिक वास्तुकला के समन्वय पर आधारित एक विचार-मंच है।
इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के समानांतर आयोजित यह फेस्टिवल आर्किटेक्ट्स, शहरी नियोजकों, छात्रों, नीति-निर्माताओं और स्टोन इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवरों के लिए संवाद और सहयोग का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
Corporate Post News