बुधवार, अगस्त 12 2026 | 09:02:33 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया की गुडनेस ग्रुप में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया की गुडनेस ग्रुप में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

पैट कमिंस से जुड़ा हाइड्रेशन ब्रांड PACE आएगा भारतीय बाजार में, RCPL के हेल्थ-फोकस्ड ड्रिंक्स पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण विस्तार, अगले पांच वर्षों में 50 पश्चिमी बाजारों तक पहुंचने की तैयारी

बेंगलुरु. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने ऑस्ट्रेलिया के पॉपुलर ‘बेटर-फॉर-यू’ बेवरेज बिजनेस गुडनेस ग्रुप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (GGG) में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे के साथ कंपनी ने ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता बाजार में प्रवेश के साथ अपने वैश्विक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
रणनीतिक साझेदारी के तहत RCPL, गुडनेस ग्रुप के प्रमुख ब्रांड नेक्सबा तथा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ सह-निर्मित हाइड्रेशन ड्रिंक ब्रांड PACE को भारत सहित कई नए बाजारों में उपलब्ध कराएगी। कंपनी का कहना है कि इस पहल से उसके स्वास्थ्य-आधारित पेय पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी।
RCPL के निदेशक टी. कृष्णकुमार ने कहा, “यह साझेदारी भारत से एक वैश्विक एफएमसीजी कंपनी के रूप में आरसीपीएल को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नेक्सबा और PACE जैसे हेल्थ-फोकस्ड ब्रांड हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करेंगे। हमारी सप्लाई चेन और वितरण क्षमता के जरिए हम इन ब्रांडों को भारत और अन्य बाजारों में व्यापक रूप से उपलब्ध कराएंगे। हमारा लक्ष्य वैश्विक गुणवत्ता के उत्पाद किफायती कीमत पर हर उपभोक्ता तक पहुंचाना है।”
कंपनी पहले ही यूएई, कतर, ओमान, बहरीन, नेपाल और श्रीलंका जैसे बाजारों में मौजूद है। RCPL के पोर्टफोलियो में रसकिक और सन क्रश जूस, जीरो-शुगर कार्बोनेटेड पेय और हर्बल-नेचुरल ब्रांड ‘शून्य’ जैसे उत्पाद शामिल हैं।
गुडनेस ग्रुप के संस्थापक ट्रॉय डगलस ने कहा, “हमारे ब्रांड और नवाचार को मिली स्वीकृति से हम उत्साहित हैं। आरसीपीएल तेजी से बढ़ती अग्रणी एफएमसीजी कंपनी है और वैश्विक विस्तार के अगले चरण में हमें एक मजबूत साझेदार मिला है। अगले पांच वर्षों में हम 50 पश्चिमी बाजारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखते हैं और यह साझेदारी ‘बेहतर-स्वास्थ्य’ श्रेणी में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने में मदद करेगी।”
सिडनी स्थित गुडनेस ग्रुप ग्लोबल ऑस्ट्रेलिया सहित 21 से अधिक देशों में स्वास्थ्य-केंद्रित पेय विकल्प उपलब्ध कराता है। कंपनी के उत्पादों में नेक्सबा गट-हेल्थ ड्रिंक, BISON प्रोटीन पेय, GOOD BREKKIE लिक्विड ब्रेकफास्ट और PACE हाइड्रेशन ड्रिंक शामिल हैं।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *