बुधवार, अक्तूबर 14 2026 | 04:36:09 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / स्मार्ट बाज़ार का एक्सचेंज ऑफर, पुराने सामान के बदले ₹100 प्रति किलो तक के कूपन

स्मार्ट बाज़ार का एक्सचेंज ऑफर, पुराने सामान के बदले ₹100 प्रति किलो तक के कूपन

13 फरवरी से 29 मार्च तक 980+ स्टोर्स में लागू, अखबार, कपड़े और बर्तन के बदले मिलेगा स्टोर कूपन

मुंबई.  स्मार्ट बाज़ार ने देशभर में ‘स्मार्ट बाज़ार एक्सचेंज’ अभियान शुरू किया है। 13 फरवरी से 29 मार्च तक चलने वाले इस ऑफर के तहत ग्राहक पुराने अखबार, इस्तेमाल किए कपड़े और पुराने बर्तन देकर ₹100 प्रति किलो तक का स्टोर कूपन पा सकते हैं।
यह कूपन किराना, घरेलू सामान और फैशन सहित विभिन्न श्रेणियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे ग्राहकों को रोज़मर्रा की खरीदारी में अतिरिक्त बचत का अवसर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर 500 से अधिक शहरों के 980+ स्टोर्स में उपलब्ध होगा।
स्मार्ट बाज़ार के सीईओ दामोदर मॉल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को रोज़मर्रा के खर्च को बेहतर ढंग से संभालने में मदद करना है, ताकि वे अनुपयोगी सामान को जरूरत की वस्तुओं में बदलकर बचत कर सकें।

Check Also

Kia Tennis Premier League Season 8

किआ टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 8: राजस्थान रेंजर्स टीम में गर्व, जुनून और जीत का विश्वास पैदा करना चाहते हैं सानिया मिर्ज़ा और सलीम दीवान

टीपीएल का सीजन 8, 8 से 13 दिसंबर तक हैदराबाद में आयोजित होगा, खिलाड़ियों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *