बुधवार, मई 13 2026 | 10:57:06 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / प्रियंका चोपड़ा बनीं मोस्ट पॉवरफुल वूमेन, 50 महिलाओं की लिस्ट में नाम शामिल

प्रियंका चोपड़ा बनीं मोस्ट पॉवरफुल वूमेन, 50 महिलाओं की लिस्ट में नाम शामिल

 

मुम्बई. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के नाम एक के बाद एक उपलब्धि जुड़ती जा रही है। पहले प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में सीरियल और फिल्म की और अब उनके नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। प्रियंका चोपड़ा का नाम यूएसए टुडे की पॉवर आइकन लिस्ट में शामिल हो गया है। प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है। इस लिस्ट के मुताबिक प्रियंका अब मनोरंजन जगत की 50 सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शुमार है। इस सूची का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहीं प्रियंका ने एक बयान में कहा मैं इन अद्भुत महिलाओं के साथ इस मंच को साझा करने पर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं जिन्होंने हर चुनौती को पीछे छोड़कर अपना एक खास मुकाम बनाया और आज अपने चुने हुए करियर के शीर्ष पर खड़ी हैं। यह एक उपलब्धि की भावना है। इस सूची में गायिका बेयॉन्से, टेलीविजन स्टार एलेन डीजेनेरस, ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस और अंतर्राष्ट्रीय पॉप गायिका जेनिफर लोपेज भी शामिल हैं। प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा श्रंखला क्वांटिको में एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की। उन्होंने एक्शन-कॉमेडी बेवॉच से 2017 में हॉलीवुड में डेब्यू किया था।

फोर्ब्स की इस लिस्ट में शामिल हो चुका है प्रियंका का नाम इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम

फोर्ब्स इंडिया 2018 की सबसे अमीर सेलिब्रिटी की लिस्ट में नाम शामिल हो चुका है। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में द स्काई इज पिंक के शूटिंग शिड्यूल को पूरा करके विदेश लौट चुकी हैं।

इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में प्रियंका का कमबैक

प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक महिलाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म से प्रियंका करीब 3 साल बाद हिंदी सिनेजगत में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी आयशा चौधरी पर आधारित है जो pulmonary fibrosis से पीड़ित थीं और उनकी मौत 18 साल की उम्र में हो गई थी।

दो रीति-रिवाजों से की प्रियंका और निक ने शादी

प्रियंका ने हाल ही में निक जोनस से शादी की है। प्रियंका और निक ने दो रीतियों से शादी की थी। इन दोनों की शाही शादी राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी रखा था।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *