गुरुवार, मार्च 19 2026 | 10:59:30 AM
Breaking News
Home / रीजनल / जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा 6 का परिणाम घोषित

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा 6 का परिणाम घोषित

बालोतरा। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा 6 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

 

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हरनाथ सिंह चारण ने बताया कि परीक्षा में कुल 11,875 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,723 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट https://cbseit.in/cbse/2026/nvsrst/NVS_Cls6.aspx के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

 

विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल अधिकृत वेबसाइट का ही उपयोग करें। चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा।

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय द्वारा अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को कक्षा 3, 4 एवं 5 का रिकॉर्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की मूल प्रति तैयार रखनी होगी।

सभी दस्तावेजों में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम एवं जन्मतिथि में एकरूपता होना अनिवार्य है। साथ ही सभी विद्यार्थियों का AAPAR आईडी बनना भी आवश्यक बताया गया है।
विद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Check Also

गैस संकट के बीच कलेक्ट्रेट में घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी, नियमों को लेकर उठे सवाल

बालोतरा: गैस सिलेंडर की कमी के बीच जिले में पैनिक का माहौल बना हुआ है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *