गुरुवार, अक्तूबर 08 2026 | 04:07:03 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा में “ऑपरेशन विषभंजन” के तहत कार्रवाई, एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार
Action taken under “Operation Vishbhanjan” in Balotra, smuggler arrested along with MD

बालोतरा में “ऑपरेशन विषभंजन” के तहत कार्रवाई, एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार

बालोतरा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विषभंजन” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रमेश आईपीएस के निर्देशन में जसोल थाना पुलिस ने बिठूजा क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

थानाप्रभारी बाबूलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहनलाल (निवासी बुडीवाड़ा) को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Check Also

Center and RBI told Supreme Court- Loan Moratorium can be extended for 2 years

Jojari River Pollution : सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से कहा- जोजरी में पानी नहीं रोक पा रहे हैं तो पूरा इलाका CRPF को दे देंगे

जस्टिस संदीप मेहता ने कहा- हम इसको लेकर बहुत गंभीर हैं. 20 मिलियन लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *