गुरुवार, अप्रैल 02 2026 | 12:17:57 PM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा रिको औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग:दो कपड़ा इकाइयों में लाखों का नुकसान

बालोतरा रिको औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग:दो कपड़ा इकाइयों में लाखों का नुकसान

बालोतराबालोतरा के रिको औद्योगिक क्षेत्र में देर रात भीषण आग लग गई। दो कपड़ा इकाइयों, गिरिजा कपड़ा उद्योग और रोहित प्रोसेस, में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग इतनी विकराल थी कि प्रोसेसिंग के लिए रखा और बाहर सुखाया जा रहा भारी मात्रा में कपड़ा जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, ये घटना रात करीब 3 बजे हुई। आग चतुर्थ चरण स्थित गिरिजा कपड़ा उद्योग में लगी, जिसने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हवा के कारण उठी चिंगारियों ने सामने स्थित एक अन्य कपड़ा इकाई ‘रोहित प्रोसेस’ को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां कपड़ा सुखाने के खुले स्थान (अडाण) में आग लग गई।

आग की लपटें काफी ऊंची थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद, CETP और HRRL रिफाइनरी की दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना पर बालोतरा सीआई हिंगलाजदान भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Check Also

एडीएम भुवनेश्वर सिंह चौहान ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

बालोतरा : अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *