बुधवार, मई 13 2026 | 09:11:32 AM
Breaking News
Home / रीजनल / गुना में अदाणी सीमेंट का बड़ा प्लांट, 1060 करोड़ का निवेश

गुना में अदाणी सीमेंट का बड़ा प्लांट, 1060 करोड़ का निवेश

मध्य प्रदेश में अदाणी ग्रुप का बड़ा निवेश, गुना इकाई से 1500 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रोजगार।

 

Bhopal. मध्य प्रदेश के गुना में अदाणी सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। अदाणी सीमेंट के प्रणव अदाणी ने इस इकाई को मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि गुना में 1060 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे लगभग 1500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। यह गुना जिले में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।

 

प्रणव अदाणी ने जानकारी दी कि यह परियोजना सालाना 40 लाख मीट्रिक टन क्षमता की होगी और दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण को वर्ष 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास को गति मिली है और सरकार का ध्यान इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और रोजगार पर है। अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने पिछले साल भोपाल के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मध्य प्रदेश में 1,10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी, जिससे 2030 तक 1,20,000 लोगों के लिए नौकरी के अवसर पैदा होंगे। गुना इकाई इसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

अदाणी समूह मध्य प्रदेश में पहले से ही कटनी में 4000 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर चुका है। अदाणी पावर राज्य को 1200 मेगावॉट बिजली आपूर्ति कर रहा है और 5600 मेगावॉट बिजली उत्पादन की तैयारी में है। समूह ने लाहौरी, धार, रतलाम और उज्जैन में पवन ऊर्जा परियोजनाएं भी शुरू की हैं। प्रणव अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप मध्य प्रदेश के सुनहरे भविष्य के साथ मजबूती से खड़ा है।

Check Also

यूपी में तूफान और भारी बारिश से दो दिनों में 24 लोगों की मौत, सीएम योगी ने दिया मदद का भरोसा

लखनऊ। पिछले दो दिनों में भारी बारिश, तेज तूफान और बिजली गिरने के कारण पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *