बुधवार, अक्तूबर 14 2026 | 09:16:59 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने पेश किया ‘रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़’: मल्टी-सेंसरीअनुभव के जरिए फ्लेवर को दी नई पहचान
Blenders Pride Packaged Drinking Water Introduces 'Reserved Experiences': Reinventing Flavors Through a Multi-Sensory Experience

ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने पेश किया ‘रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़’: मल्टी-सेंसरीअनुभव के जरिए फ्लेवर को दी नई पहचान

जयपुर. ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने ‘ब्लेंडर्स प्राइड रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़’ नामक एक नए सांस्कृतिक मंच की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य फ्लेवर को केवल स्वाद तक सीमित न रखते हुए उसे सभी इंद्रियों से महसूस किए जाने वाले अनुभव में बदलना है। ऐसे समय में जब उपभोक्ता अधिक अर्थपूर्ण और प्रीमियम अनुभवों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो उनकी बदलती पसंद और जीवनशैली को दर्शाते हैं, ‘ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व्ड एक्सपीरियंसेज़’ इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए फ्लेवर को एक नई अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता है। ‘रिज़र्व्ड इन एवरी सेंस’ की अवधारणा पर आधारित यह मंच फ्लेवर को एक बहुआयामी यात्रा के रूप में प्रस्तुत करता है— जिसे केवल चखा ही नहीं, बल्कि देखा, सुना, महसूस और अनुभव भी किया जा सकता है।
शेफ कुणाल कपूर के साथ मिलकर तैयार किए गए इस विशेष अनुभव में एक निजी और एक्सक्लूसिव प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक लाइव गैस्ट्रो-परफॉर्मेंस था, जिसमें संगीत और फ्लेवर को रियल टाइम में एक साथ प्रस्तुत किया गया। इसमें टेक्सचर, खुशबू और संगीत कीलय को जोड़कर एक अनोखा बहु-इंद्रिय अनुभव तैयार किया गया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि फ्लेवर को केवल स्वाद तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उसे विभिन्न इमर्सिव स्पेस के जरिए अलग-अलग रूपों में प्रस्तुत कियागया। इनमें विजुअल इंस्टॉलेशन, खुशबू आधारित अनुभव, स्पर्श आधारित गतिविधियां और विशेष टेस्टिंग अनुभव शामिल थे।
एक विकसित होते सांस्कृतिक मंच के रूप में कल्पित, ब्लेंडर्स प्राइड रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़ ने गुरुग्राम और चंडीगढ़ के बाद जयपुर में अपनी प्रस्तुति दी, जबकि इसका अगला पड़ाव कोलकाता होगा। 10+ प्रमुख बाज़ारों में आयोजित इन अनुभवों का उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ गहरा जुड़ाव बनाना और उन्हें फ्लेवर को अधिक इमर्सिव तरीके से अनुभव कराने का अवसर देना है।
इस अनुभव पर बात करते हुए शेफ कुणाल कपूर ने कहा, “अपने वास्तविक स्वरूप में फ्लेवर कई परतों और अनुभवोंसे बना होता है। ‘रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़’ के जरिए हमनेफ्लेवर को प्लेट से आगे ले जाकर अलग-अलग रूपों मेंप्रस्तुत किया है, ताकि लोग इसे अधिक गहराई और नएअंदाज में महसूस कर सकें।”
पर्नोड रिकार्ड इंडिया की सीएमओ देबाश्री दासगुप्ता ने कहा, “आज के उपभोक्ता ऐसे अनुभवों की तलाश में हैं, जो केवल उपयोगिता तक सीमित न होकर अधिक खास, प्रीमियम और अलग महसूस हों। ‘ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व्ड एक्सपीरियंसेज़’ के जरिए हम एक ऐसा सांस्कृतिक मंच तैयार कर रहे हैं, जो इस बदलाव को दर्शाता है और फ्लेवर की गहराई व जटिलता को बहु-इंद्रिय अनुभवों के माध्यम से प्रस्तुत करता है। यह आज के दर्शकों के जुड़ने के तरीके का स्वाभाविक विस्तार है, जहां खोज का अनुभव अधिक समृद्ध, आकर्षक और हर मायने में खास बन गया है।”
‘ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व्ड एक्सपीरियंसेज़’ के जरिए ब्रांड एक अलग सांस्कृतिक पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां फ्लेवर को नई पीढ़ी के जागरूक और प्रीमियम अनुभव पसंद करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक परिष्कृत बहु-इंद्रिय यात्रा के रूप में पेश किया जा रहा है।

Check Also

Keep your mobile in your pocket, Jio AI Glass will allow UPI payments

मोबाइल रखिए जेब में, जियो AI ग्लास से हो जाएगा UPI पेमेंट

• QR कोड पर नजर डालिए, वॉयस कमांड दीजिए और ₹5,000 तक पेमेंट, मैच भी नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *