कंपनी ने FY 2025-26 के लिए 18% यानी रू. 1.80 प्रति शेयर डिविडन्ड की सिफारिश की
अहमदाबाद (गुजरात). भारत की अग्रणी हेल्थकेयर कंपनियों में से एक लिंकन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (BSE: 531633, NSE: LINCOLN) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष FY26 के लिए रू. 87.89 करोड़ का कोन्सोलिडेटेड नेट प्रोफिट दर्ज किया, जबकि FY25 में यह रू. 82.35 करोड़ था, जो YoY 6.74% की वृद्धि दर्शाता है। FY26 में कंपनी का ऑपरेशन से राजस्व रू. 704.48 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह रू. 645.71 करोड़ था, जो 9.10% की वृद्धि दर्शाता है। FY26 में EBITDA रू. 131.14 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह रू. 123.97 करोड़ था, जो 5.78% की वृद्धि दर्शाता है। FY26 के लिए EPS रू. 43.88 प्रति शेयर रहा।
कंपनी ने FY 2025-26 के लिए रू. 10 फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 18% यानी रू. 1.80 प्रति शेयर लाभांश (डिविडेंड) की सिफारिश की है।
मार्च 2026 में समाप्त वर्ष के लिए कंपनी का कर पूर्व लाभ (PBT) रू. 115.63 करोड़ रहा, जबकि FY24-25 में यह रू. 109.19 करोड़ था। 31 मार्च 2026 तक फोरेन ईन्स्टीट्युशनल ईन्वेस्टर्स (FII) की हिस्सेदारी बढ़कर 5.20% हो गई, जबकि डोमेस्टिक ईन्स्टिट्युशनल ईन्वेस्टर्स (DII) की हिस्सेदारी 1.08% रही। Greenx वेल्थ मल्टिहोराईझन अपर्च्युनिटी फंड की कंपनी में 1.07% हिस्सेदारी है, जबकि रिमो केपिटल फंड LP की हिस्सेदारी 1.33% है।
कंपनी अगले तीन वर्षों में रू. 1,000 करोड़ के राजस्व लक्ष्य (रेवन्यु टार्गेट) को हासिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। यह लक्ष्य उच्च मूल्य वाले उत्पादों में विस्तार और नए बाजारों में प्रवेश के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य कार्डियक, डायबिटिक, डर्मेटोलॉजी और ENT सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन के आधार पर 15-18% वार्षिक वृद्धि दर हासिल करना है। कंपनी वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने और विविध स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
9 जनवरी को CRISIL Ratings ने लिंकन फार्मास्युटिकल्स की बैंकिंग सुविधाओं के लिए ‘CRISIL A/Stable/CRISIL A1’ रेटिंग की पुनः पुष्टि की है, जो प्रमोटर्स के मजबूत उद्योग अनुभव, स्थापित बाजार स्थिति और स्वस्थ वित्तीय प्रोफाइल को दर्शाती है।
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं पर बोलते हुए लिंकन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के डायरेक्टर श्री मुंजाल पटेल ने कहा,
“FY26 को मजबूत प्रदर्शन के साथ समाप्त करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह वृद्धि मजबूत मांग, बेहतर परिचालन दक्षता और विभिन्न बाजारों में निरंतर निष्पादन के कारण संभव हुई है। हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने, डोमेस्टिक और ईन्टरनेशनल मार्केट में विस्तार करने तथा रिसर्च एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं में निवेश पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मजबूत फंडामेंटल्स और कर्ज–मुक्त बैलेंस शीट के बल पर हमें लाभदायक विकास बनाए रखने और हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन का विश्वास है।”
Q4FY26 रिझल्ट हाईलाईट्स
Q4FY26 में कंपनी ने रू. 11.63 करोड़ का कंन्सोलिडेटेड नेट प्रोफिट दर्ज किया, जबकि Q4FY25 में यह रू. 11.57 करोड़ था, जो YoY 0.52% की वृद्धि दर्शाता है। Q4FY26 में ऑपरेशन से राजस्व रू. 183.08 करोड़ रहा, जबकि Q4FY25 में यह रू. 161.30 करोड़ था, जो 13.50% की वृद्धि दर्शाता है। EBITDA Q4FY26 में रू. 20.66 करोड़ रहा, जबकि Q4FY25 में यह रू. 19.84 करोड़ था, जो 4.13% की वृद्धि दर्शाता है। Q4FY26 के लिए EPS रू. 5.81 प्रति शेयर रहा।
कंपनी रेगुलेटेड और सेमी–रेगुलेटेड बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है। वर्तमान में कंपनी पूर्व और पश्चिम अफ्रीका, मध्य एवं उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण–पूर्व एशिया सहित 60 से अधिक देशों में निर्यात कर रही है। कंपनी अगले 2-3 वर्षों में इस उपस्थिति को बढ़ाकर 90 देशों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखती है। कनाडा के बाजार में हालिया प्रवेश और TGA-ऑस्ट्रेलिया तथा EU GMP से प्राप्त मंजूरियों के साथ कंपनी वैश्विक विस्तार के लिए तैयार है।
कंपनी का अहमदाबाद (गुजरात) के खातराज में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जो अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और अनुपालन मानकों का पालन करती है तथा EUGMP, TGA, WHO-GMP, ISO-9001:2015, ISO-14001:2015 और ISO-45001:2018 से प्रमाणित है। कंपनी ने 15 चिकित्सीय क्षेत्रों में 600 से अधिक फॉर्म्युलेशन्स विकसित किए हैं और एंटी–इन्फेक्टिव, रेस्पिरेटरी सिस्टम, गायनेकोलॉजी, कार्डियो एवं CNS, एंटी–बैक्टीरियल, एंटी–डायबिटिक और एंटी–मलेरिया सहित कई क्षेत्रों में मजबूत उत्पाद एवं ब्रांड पोर्टफोलियो स्थापित किया है। कंपनी ने 25 से अधिक पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं और सात पेटेंट प्राप्त किए हैं। ईन्नोवेशन और ग्रोथ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कंपनी के पास 1,700 से अधिक पंजीकृत उत्पादों का मजबूत पोर्टफोलियो है, जबकि 700 से अधिक उत्पाद विकासाधीन हैं।
Corporate Post News