मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 06:49:56 PM
Breaking News
Home / राजकाज / कैराना से बीजेपी ने मृगांका सिंह का टिकट काटा

कैराना से बीजेपी ने मृगांका सिंह का टिकट काटा


मेरठ. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से प्रदीप चौधरी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले प्रदीप आरएलडी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एसपी में भी रह चुके हैं।

एसपी ने तबस्सुम हसन पर लगाया है दांव
यहां से समाजवादी पार्टी ने तबस्सुम हसन पर फिर से दांव लगाया है। उधर कांग्रेस ने हरेंदर मलिक को चुनावी मैदान में उतारा है। तबस्सुम हसन 2018 उपचुनाव से पहले वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में हुकुम सिंह को हराकर सांसद बनी थीं।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *