सोमवार, अगस्त 03 2026 | 11:35:35 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा: सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, ग्रामीणों ने बचाई जान, सीएचसी के बाहर जुटी भीड़
Balotra: Newborn baby found on roadside, villagers saved his life, crowd gathered outside CHC

बालोतरा: सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, ग्रामीणों ने बचाई जान, सीएचसी के बाहर जुटी भीड़

बालोतरा। जिले के कीटनोद क्षेत्र में रविवार रात एक नवजात शिशु सड़क किनारे लावारिस हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार कुंपावास मार्ग पर रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे नवजात के रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचकर देखा तो एक अज्ञात नवजात शिशु पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए नवजात को सुरक्षित उठाकर कीटनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

 

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना के बाद एंबुलेंस से संपर्क किया गया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीण स्वयं नवजात को अस्पताल लेकर पहुंचे। नवजात के मिलने की खबर फैलते ही कीटनोद सीएचसी के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। चिकित्सकों द्वारा नवजात का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल शिशु की पहचान नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। नवजात को सड़क किनारे छोड़ने वाले व्यक्ति या महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Check Also

NIA raids Birbhum in Bengal, seizes 20 bags of ammonium nitrate and several detonators

बंगाल के बीरभूम में एनआई की कार्रवाई, 20 बोरी अमोनियम नाइट्रेट और कई डेटोनेटर बरामद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहाटी इलाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *