एएसी वॉल पैनल्स, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और क्षमता विस्तार बिगब्लॉक के एक इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग सॉल्यूशंस कंपनी में परिवर्तन को गति प्रदान कर रहे हैं।
सुरत. : बिगब्लोक कंस्ट्रकशन्स लिमिटेड (BSE – 540061, NSE – BIGBLOC), जो भारत की अग्रणी ऑटोक्लेव्ड एरेटेड कंक्रीट (AAC) ब्लॉक्स, ब्रिक्स और AAC वॉल पैनल्स निर्माता कंपनियों में से एक है, उसने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। यह प्रदर्शन प्रमुख बाजारों में स्वस्थ मांग, बेहतर परिचालन दक्षता और कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है।
कंपनी एक इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही है। AAC वॉल पैनल्स और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स जैसे उच्च मूल्य वाले उत्पादों में विस्तार, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन के प्रति प्रतिबद्धता इसके विकास की प्रमुख आधारशिला बने हुए हैं।
Q1 FY27 में कंपनी का परिचालन से राजस्व 40.5% बढ़कर रू. 79.14 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह रू. 56.35 करोड़ था।
कंपनी ने लाभप्रदता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया। नेट लोस घटकर रू. 71.95 लाख रह गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में रू. 4.96 करोड़ था। यह सुधार अनुशासित निष्पादन, प्रभावी लागत नियंत्रण और लाभप्रदता बढ़ाने पर निरंतर फोकस का परिणाम है।
तिमाही के दौरान EBITDA रू. 6.28 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 386% की वृद्धि दर्शाता है। बेहतर उत्पादन दक्षता, विवेकपूर्ण लागत नियंत्रण और वैल्यू–एडेड उत्पादों के बढ़ते योगदान से कंपनी ने स्वस्थ परिचालन मार्जिन बनाए रखा। EBITDA मार्जिन भी पिछले वर्ष के 2.29% से बढ़कर 7.93% हो गया।
तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित क्षमता उपयोग 69% रहा। बिगब्लोक बिल्डिंग एलिमेन्ट्स प्राईवेट लिमिटेड ने 84% क्षमता उपयोग हासिल किया, जबकि SIAM सिमेन्ट बिगब्लोक कंस्ट्रक्शन टेकनोलोजीस प्राईवेट लिमिटेड का क्षमता उपयोग 38% रहा, जो विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में लगातार बढ़ती मांग को दर्शाता है।
कंपनी के निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) श्री मोहित साबू ने कहा, “हमने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत आधार के साथ की है। इस तिमाही के परिणाम हमारी वित्तीय मजबूती के साथ–साथ एक इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग सॉल्यूशंस कंपनी बनने की दिशा में हमारी रणनीतिक प्रगति को भी दर्शाते हैं। टिकाऊ निर्माण सामग्री की बढ़ती मांग, परिचालन दक्षता और अनुशासित निष्पादन ने हमारे विविधीकृत व्यवसाय मॉडल को मजबूती प्रदान की है।
हम अपने मुख्य AAC ब्लॉक्स व्यवसाय के अलावा AAC वॉल पैनल्स और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स जैसे उच्च संभावनाओं वाले क्षेत्रों में लगातार विस्तार कर रहे हैं। हमें इंदौर ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे हमारी विनिर्माण क्षमता और मजबूत होगी तथा मध्य भारत के उभरते बाजारों में हमारी पहुंच बढ़ेगी।
निर्माण सामग्री उद्योग का भविष्य अत्यंत उत्साहजनक दिखाई देता है। सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, किफायती आवास, औद्योगिक कॉरिडोर, वेयरहाउसिंग, कमर्शियल रियल एस्टेट और बड़े विनिर्माण प्रोजेक्ट्स में किए जा रहे निवेश से तेज, पर्यावरण–अनुकूल और अधिक कुशल निर्माण तकनीकों की मांग लगातार बढ़ रही है। साथ ही, टिकाऊ निर्माण के प्रति बढ़ती जागरूकता AAC उत्पादों और आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड बिल्डिंग सॉल्यूशंस को तेजी से अपनाने को प्रोत्साहित कर रही है।
आगे बढ़ते हुए हमारा फोकस क्षमता उपयोग बढ़ाने, वैल्यू–एडेड उत्पादों के पोर्टफोलियो का विस्तार करने, वितरण नेटवर्क को मजबूत करने, परिचालन उत्कृष्टता हासिल करने और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने पर रहेगा। हमारे एकीकृत उत्पाद पोर्टफोलियो, रणनीतिक निवेश और मजबूत बैलेंस शीट के साथ हमें विश्वास है कि बिगब्लॉक भारत के तेजी से विकसित हो रहे निर्माण क्षेत्र में उपलब्ध विशाल अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।“
Corporate Post News