मुंबई/नई दिल्ली। Dewan Housing Finance Corporation Limited (DHFL) मामले में Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने पूर्व प्रमोटर Kapil Wadhawan के खिलाफ ₹30 करोड़ 51 लाख 1 हजार रुपये की वसूली के लिए Demand Notice जारी किया है। यह नोटिस Recovery Certificate No. 9277 of 2026 के तहत 10 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। SEBI की वेबसाइट पर Wadhawan को इस मामले में “Defaulter” के रूप में दर्ज किया गया है।
₹27 करोड़ की penalty, recovery amount ₹30.51 करोड़
SEBI के Demand Notice के दिखाई दे रहे हिस्से के अनुसार, कुल ₹30,51,01,000 की राशि देय है। Notice में dues की table में ₹27 करोड़ की penalty का उल्लेख है। यह penalty SEBI के Whole Time Member के Order No. WTM/AN/CFID/CFID/31591/2025-26 dated 12 अगस्त 2025 से संबंधित है। इसके अलावा interest, costs, charges और recovery proceedings में हुए expenses भी recovery amount में शामिल बताए गए हैं।
Tihar Jail और Bandra के पते पर भेजा गया नोटिस
इस मामले में एक खास बात यह है कि Demand Notice में Kapil Wadhawan के दो addresses दर्ज हैं। पहला पता Office of Superintendent of Prisons, Central Jail No. 7, Tihar, New Delhi-110058 है, जबकि दूसरा पता 22-Sea View Palace, Pali Hill, Bandra (West), Mumbai-400050 दिया गया है।
इससे साफ है कि SEBI की recovery proceedings में Wadhawan के जेल तथा मुंबई स्थित पते दोनों को रिकॉर्ड में रखा गया है।
Corporate Post News