बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:19:59 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / सनी देओल के अभिनय को देखकर खामोश हो जाता था पूरा सेट, कनिका कपूर ने साझा किया अनुभव
फिल्म 'बटवारा 1947'

सनी देओल के अभिनय को देखकर खामोश हो जाता था पूरा सेट, कनिका कपूर ने साझा किया अनुभव

मुंबई। बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री कनिका कपूर इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1947 के भारत विभाजन की कहानी और उस दौर में लोगों की जिंदगी पर आधारित है।

फिल्म में कनिका कपूर के साथ करण देओल, अली फजल, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को लेकर कनिका काफी उत्साहित हैं और शूटिंग से जुड़ी यादों को आईएएनएस के साथ साझा किया। इसी दौरान उन्होंने सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ जुड़े ऐसे अनुभव बताए, जो उनके लिए हमेशा खास रहेंगे।

आईएएनएस से बात करते हुए कनिका कपूर ने कहा, ”जब मैं राजवीर की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’ में काम कर रही थीं, तब मुझे सनी देओल से मिलने का अवसर मिला। वह हमेशा बेहद शालीनता से पेश आते थे। उनके साथ मुलाकात और सेट पर उन्हें काम करते हुए देखना मेरे लिए बेहद यादगार अनुभव रहा।”

सनी देओल के अभिनय को याद करते हुए कनिका ने कहा, ”मुझे याद है कि एक-दो सीन्स में मेरा छोटा-सा हिस्सा था। मैं बैठकर उन्हें अभिनय करते हुए देखा करती थी। जिस तरह से वह अपने डायलॉग्स बोलते थे, वह देखने लायक था। वह एक डायलॉग बोलते और पूरा सेट खामोश हो जाता था। हर टेक के बाद लोग तालियां बजाते थे। उन्हें अभिनय करते देखना अपने आप में एक शानदार अनुभव था।”

कनिका ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘बटवारा 1947’ की शूटिंग से जुड़ी एक भावुक याद भी साझा की। उन्होंने कहा, ”इस फिल्म में काम करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा। शूटिंग के दौरान कई ऐसे पल रहे जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगी, लेकिन करण देओल के साथ किया गया एक लुक टेस्ट मेरे लिए सबसे खास बन गया।”

कनिका ने कहा, ”करण देओल के साथ फाइनल लुक टेस्ट के दिन मुझे शूटिंग शुरू होने से पहले ही एक इमोशनल सीन करने के लिए कहा गया। खास बात यह थी कि उस दिन प्रीति जिंटा और सनी देओल भी सेट पर मौजूद थे। डायरेक्टर के ‘कट’ कहने तक मैं पूरी तरह किरदार में थीं। जैसे ही सीन खत्म हुआ, मेरी आंखों में आंसू थे और मैं लगातार रो रही थीं। मैं किरदार में इस कदर डूब गई थीं कि कैमरे के पीछे क्या हो रहा है, मुझे कुछ पता नहीं था।”

कनिका ने बताया, ”तभी मुझे अचानक तालियों की आवाज सुनाई दी। मैंने धुंधली नजरों से देखा, तो सेट पर मौजूद लोग खड़े होकर मेरे लिए तालियां बजा रहे थे, उनमें प्रीति जिंटा का भी चेहरा था। मुझे विश्वास नहीं हुआ, मैंने तुरंत अपने आंसू पोंछे और देखा कि वाकई में प्रीति जिंटा खड़ी होकर मेरे अभिनय की तारीफ कर रही थीं।”

कनिका ने कहा, ”वह पल मेरे लिए बहुत मायने रखता था। मैंने प्रीति जिंटा को गले लगाया। उन्होंने मुझसे कहा कि आपने शानदार अभिनय किया। उनकी यह तारीफ मेरे लिए इसलिए भी खास थी क्योंकि प्रीति जिंटा बचपन से ही मेरी पसंदीदा अभिनेत्री रही हैं। मैंने उनको ‘कल हो ना हो’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी फिल्मों में देखा है। वह लंबे समय से मेरी आदर्श रही है। ऐसे में उनसे अपने अभिनय की तारीफ सुनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।”

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *