मंगलवार, सितंबर 29 2026 | 09:05:31 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य
Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

 

ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर IPO के माध्यम से Rs. 38.12 करोड़ जुटा रही है, IPO 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा

 

Particulars Details
 Issue Opened September 30, 2026
Issue Closes October 5, 2026
Issue Price Rs. 112 to Rs. 118 per Equity Share
Issue Size Rs. 38.12 crore
Issue Size (Shares) 32,30,400 Equity Shares
Face Value Rs. 10 per Equity Share

 

हरियाणा.  ईवेन्शन्स लिमिटेड (“कंपनी”), MICE और कॉर्पोरेट इवेंट्स क्षेत्र में कार्यरत एक उभरती कंपनी, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में इवेंट प्लानिंग, एग्जीक्यूशन, इंसेंटिव ट्रैवल और ब्रांड एक्टिवेशन जैसी सेवाएं प्रदान करती है, ने अपने IPO के खुलने की घोषणा की। इश्यू बुधवार, 30 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इक्विटी शेयरों को NSE SME प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। कंपनी रू. 10 अंकित मूल्य वाले 32,30,400 इक्विटी शेयरों की पेशकश कर रही है, जिनका मूल्य बैंड रू.112 से रू.118 प्रति इक्विटी शेयर है। मूल्य बैंड के ऊपरी स्तर पर इश्यू का कुल आकार रू.38.12 करोड़ है।

इश्यू प्राइस का निर्धारण रू. 112 से रू. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड के भीतर बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इश्यू का मार्केट लॉट 1,200 इक्विटी शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को न्यूनतम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी राशि मूल्य बैंड के ऊपरी स्तर पर रू. 2.83 लाख होगी। HNI निवेशकों को न्यूनतम तीन लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी राशि रू. 4.25 लाख होगी। कोरपोरेट प्रोफेशनल्स केपिटल प्राईवेट लिमिटेड इश्यू का बूक रनिंग लीड मेनेजर है, जबकि मुद्रा RTA वेन्चर्स प्राईवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।

कंपनी IPO से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और अपने कारोबार के अगले चरण के विकास को समर्थन देने के लिए करेगी। प्राप्त राशि में से रू. 7.00 करोड़ का उपयोग कुछ उधारी के पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान के लिए किया जाएगा, जिससे कंपनी की ऋण स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, रू. 1.40 करोड़ का निवेश उसकी सहायक कंपनी में किया जाएगा। कंपनी अपनी कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं के लिए रू. 18.80 करोड़ का उपयोग करेगी, जिससे उसके बढ़ते परिचालन और बड़े स्तर के असाइनमेंट्स के निष्पादन को समर्थन देने के लिए अधिक वित्तीय लचीलापन मिलेगा। ये निवेश सामूहिक रूप से कंपनी के ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म को मजबूत करने और MICE तथा इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में विकास के अवसरों को आगे बढ़ाने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से किए जाएंगे।

IPO पर टिप्पणी करते हुए, ईवेन्शन्स लिमिटेड के मेनेजिंग डिरेक्टर, मि.रवि रजक ने कहा, “ईवेन्शन्स ने MICE सेवाओं और इवेंट मैनेजमेंट को एक ही प्लेटफॉर्म के तहत लाकर अपना कारोबार विकसित किया है, जिससे हम भारत और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में कॉर्पोरेट ग्राहकों को एकीकृत समाधान प्रदान कर पा रहे हैं। जैसे-जैसे हम अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, IPO हमारी वित्तीय नींव को मजबूत करेगा, हमारी कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को समर्थन देगा और हमारी क्षमताओं को और विकसित करने में मदद करेगा। हमारा ध्यान ग्राहक संबंधों को मजबूत करने, अपनी एग्जीक्यूशन क्षमताओं का विस्तार करने और MICE तथा कॉर्पोरेट इवेंट्स क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक स्केलेबल प्लेटफॉर्म तैयार करने पर बना रहेगा।”

ईवेन्शन्स लिमिटेड ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में राजस्व और लाभप्रदता दोनों में मजबूत सुधार के साथ अपने वित्तीय प्रदर्शन में लगातार वृद्धि दर्ज की है। कुल आय FY24 में रू. 87.29 करोड़ से बढ़कर FY25 में रू. 88.02 करोड़ और फिर FY26 में रू. 100.62 करोड़ हो गई। EBITDA FY24 में रू. 4.13 करोड़ से बढ़कर FY25 में रू. 7.09 करोड़ और FY26 में रू. 10.19 करोड़ हो गया, जबकि प्रोफिट आफ्टर टेक्स (PAT) इसी अवधि में रू. 3.29 करोड़ से बढ़कर रू. 5.13 करोड़ और फिर रू. 7.72 करोड़ हो गया। कंपनी का FY26 प्रदर्शन कारोबार में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है, जिसे बेहतर ऑपरेटिंग लाभप्रदता तथा EBITDA और PAT में लगातार सुधार का समर्थन मिला है।

जैसे-जैसे कॉर्पोरेट कंपनियां पेशेवर रूप से प्रबंधित कॉन्फ्रेंस, इंसेंटिव प्रोग्राम, बिजनेस इवेंट्स और ब्रांड एक्सपीरियंस की तलाश कर रही हैं, MICE और कॉर्पोरेट इवेंट्स उद्योग विशेष सेवा प्रदाताओं के लिए अवसर पैदा करता जा रहा है। ईवेन्शन्स अपनी एकीकृत MICE और इवेंट मैनेजमेंट क्षमताओं, स्थापित कॉर्पोरेट संबंधों और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में अनुभव के आधार पर आगे बढ़ने की स्थिति में है। एसेट लाइट ऑपरेटिंग मॉडल और ट्रैवल, आवास, लॉजिस्टिक्स तथा ऑन-साइट इवेंट मैनेजमेंट को कवर करने वाली एंड-टू-एंड एग्जीक्यूशन क्षमताओं के साथ, कंपनी का लक्ष्य विभिन्न बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करना, अपने क्लाइंट बेस को मजबूत करना और बदलते MICE तथा इवेंट्स परिदृश्य में उभरते अवसरों का लाभ उठाना है।

Check Also

Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

5,011 रिवॉर्ड्स का भुगतान; एक घंटे के भीतर 99.2% पेआउट सेटल करने का रिकॉर्ड और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *