मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 09:50:53 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / भारत में लॉन्च हुई फोर्ड फिगो 2019

भारत में लॉन्च हुई फोर्ड फिगो 2019


नई दिल्ली. फोर्ड ने अपने फोर्ड फिगो 2019 को शनिवार को उतारा है। यह पांच लाख पन्द्र हजार रुपए में फोर्ड की सभी डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। 1,200 से अधिक नए पार्ट के साथ विस्तृत रूप से डिजाइन की गई फोर्ड फिगो में ज्यादा स्टाइलिश एक्सटीरियर एवं इंटीरियर के साथ सुरक्षा तकनीक और नया इंजन है, जो ज्यादा पावर एवं बेहतर ड्राईविंग प्रदान करता है। अनुराग महरोत्रा प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर फोर्ड इंडिया ने कहा ब्रांड के रूप में फीगो की व्यवहारिकता एवं फायदेमंद ऑफर के कारण पहली बार कार खरीदने वालों की पहली पसंद है। आज के ग्राहकों की तीव्र जीवन शैली के कारण चाहे लुक्स की बात हो ड्राईविंग के मनोरंजक गुणों की सुरक्षा की या फिर स्वामित्व के सबसे किफायती अनुभव की 2019 फोर्ड फीगो हर मामले में अद्भुत है।

Check Also

वित्त वर्ष 2026 में TAFE ने ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड 2,14,951 यूनिट्स की बिक्री हासिल की।

चेन्नई, ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टीएएफई) भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *