बालोतरा. सीईटीपी जसोल के अध्यक्ष पद पर अशोक राठी को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। पूर्व अध्यक्ष भरत मेहता लगातार दो कार्यकाल से जसोल सीईटीपी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस बार नदी प्रदूषण के मामले को लेकर कपड़ा इकाइयों की बंदी से उद्यमियों व व्यापारी वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जसोल में औद्योगिक इकाइयों का संचालन करीब डेढ़ महीने से शुरू हो चुका है। ऐसे समय में अशोक राठी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Corporate Post News