बालोतरा : राजकीय जिला नाहटा अस्पताल की पार्किंग में बायोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन के बाहर कचरा बिखरा पड़ा है। कुत्ते कचरे को इधर-उधर फैला रहे हैं। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी की निगरानी में ऐसी लापरवाही कैसे हो रही है। अस्पताल परिसर की यह तस्वीर स्वच्छता व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब अस्पताल में ही बायोमेडिकल वेस्ट सुरक्षित नहीं। सरकार स्वच्छता के दावे करती है, लेकिन अस्पताल की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आखिर मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मामले में इतनी लापरवाही क्यों। अब देखना यह है कि अस्पताल प्रशासन इस गंभीर समस्या को दूर करता है या फिर जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
Corporate Post News