मंगलवार, नवंबर 17 2026 | 08:23:09 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा में चुनावी रंजिश: आकड़ली-सांभरा में बवाल, 3 गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट
Young voters who have completed 18 years of age by October 1, 2023 will also be able to vote in the upcoming assembly elections

बालोतरा में चुनावी रंजिश: आकड़ली-सांभरा में बवाल, 3 गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट

बालोतरा। पंचायत समिति चुनाव के चलते बालोतरा पंचायत समिति का वार्ड संख्या 22 हॉट सीट बना है। इस वार्ड के आकड़ली और सांभरा गांवों में चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों गांवों के बीच लगातार दूसरे दिन भी विवाद हुआ। तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और मारपीट की घटना सामने आई। लगातार दो दिनों से हो रही घटनाओं के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को भी आकड़ली और सांभरा के बीच तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद गुरुवार रात एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान तीन गाड़ियों को निशाना बनाकर उनमें तोड़फोड़ की गई। मारपीट की घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। मामले में कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है।

वार्ड 22 में पंचायत समिति चुनाव को लेकर मुकाबला

आकड़ली और सांभरा में तनाव की मुख्य वजह पंचायत समिति और सरपंच पद के चुनावों को लेकर चल रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा मानी जा रही है। बालोतरा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 22 से कांग्रेस के खेराजराम हुड्डा और भाजपा के रहीशदान चारण के बीच मुकाबला है। वहीं, सांभरा में सरपंच पद के लिए धन्नाराम हुड्डा और पीरसिंह वेदरलाई आमने-सामने हैं।

चुनावी मुकाबले के चलते दोनों गांवों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच लगातार दो दिनों से सामने आ रही तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाओं ने क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Check Also

Nita Ambani performed the groundbreaking ceremony of 'Nita Mukesh Ambani Anant Ashray', which will provide homes to over 5,000 needy people.

नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

महाराष्ट्र के कर्जत में 100 एकड़ में बनेगा परिसर, अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *