बुधवार, नवंबर 25 2026 | 08:23:11 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा में तस्वीरें बनाने के गोदाम में भीषण आग , लाखों का नुकसान
Massive fire in photo manufacturing warehouse in Balotra, loss worth lakhs

बालोतरा में तस्वीरें बनाने के गोदाम में भीषण आग , लाखों का नुकसान

बालोतरा प्रशासन तथा फायर की तीन गाड़ियां मौके पर

बालोतरा. रबारियों का टांका क्षेत्र में रामदेव टांका के पास , तस्वीरें ( फोटो फ्रेम ) बनाने के गोदाम में आग लग गई , सूचना मिलते ही तहसीलदार बिशन सिंह , थानाधिकारी हिंगलाज दान चारण, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची ।

आग के विकराल रूप धारण करने के कारण आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई तथा भीड़ ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में अड़चन आ रही थी , जिस पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था करके RAC बुलानी पड़ी । करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।

मोहल्लेवासियों ने भी निजी टैंकरों से आग पर काबू पाने में सहयोग किया । गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई तथा पास ही संचालित हॉस्टल से भी बच्चों को समय रहते बाहर निकाल दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया ।

Check Also

घुटने की गंभीर समस्या से जूझ रही 64 वर्षीय महिला की फोर्टिस जयपुर में दोबारा घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी सफल

घुटने की गंभीर समस्या से जूझ रही 64 वर्षीय महिला की फोर्टिस जयपुर में दोबारा घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी सफल

पहले प्रत्यारोपण के बाद दोबारा उभरी दर्द और चलने-फिरने की परेशानी; जटिल सर्जरी से घुटने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *