शनिवार, जून 27 2026 | 11:41:47 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / ‘राजी’ की 26 वें दिन तक इतनी हुई कमाई

‘राजी’ की 26 वें दिन तक इतनी हुई कमाई


फिल्म ‘राजी’ के रेकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट के फिल्म इंडस्ट्री में भाव बढ़ गए हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया ने अपने करियर का सबसे बेहतरीन काम किया है। जंगली पिक्चर्स औऱ धर्मा प्रॉडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म ने कल यानी मंगलवार तक 0.80 करोड़ रुपए कमाए। जिससे अब बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कुल कमाई 116.54 करोड़ रु. तक पहुंच गई है।
आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर इस फिल्म को दर्शकों के साथ ही फिल्म समीक्षकों द्वारा भी काफी सराहा गया। इसके साथ ही राजकुमार हिरानी, अभिषेक बच्चन, जैकी भगनानी, मौनी राय, विद्युत जामवाल जैसे कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जाकर फिल्म और कलाकारों की दिल खोलकर तारीफ की है। वहीं आलिया के पिता और फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी इस फिल्म को बेटी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया है।

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म भूषण मलयालम अभिनेता ममूटी और उनके परिवार से मुलाकात की

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *