शुक्रवार, सितंबर 25 2026 | 08:27:49 PM
Breaking News
Home / रीजनल / भारत ने एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया

भारत ने एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया


नई दिल्ली. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया है। पहले दुनिया के तीन देश अमरीका, रूस और चीन को ही यह उपलब्धि हासिल थी लेकिन अब भारत भी ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर, लो अर्थ ऑर्बिट एलइओ सेटलाइट को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था जिसे तीन मिनट के अंदर हासिल किया गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस उपलब्धि से भारत को प्रतिरोधक क्षमता मिल गई है।

विज्ञान दलों की प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है आज नरेंद्र मोदी ने एक घंटे तक खुद को टीवी मीडिया का केंद्र बनाए रखा और देश का ध्यान बेरोजगारी, ग्रामीण संकट और महिला सुरक्षा जैसे विषयों से ध्यान हटाकर आसमान की ओर देखने की बात की। डीआरडीओ और इसरो को बहुत-बहुत बधाई।

Check Also

अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला को दीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

श्रद्धालुओं का सफर होगा अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल, ब्रह्मोत्सव के बीच मिलीं नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *