मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 06:49:58 PM
Breaking News
Home / रीजनल / केबल टीवी के नए नियम से यूजर्स के मासिक बिल हुए कम: TRAI

केबल टीवी के नए नियम से यूजर्स के मासिक बिल हुए कम: TRAI

नई दिल्ली. TRAI ने केबल टीवी और डीटीएच के नए नियम के आने से ब्रॉडकास्ट टैरिफ में पारदर्शिता आई है। इस नए नियम के आने से एवरेज टीवी यूजर्स के मासिक बिल में भी कमी आई है। TRAI के चेयरमैन आर एस शर्मा ने बताया कि नया ब्रॉडकास्ट टैरिफ बढ़िया तरीके से काम कर रहा है। नए नियम के लागू हो जाने से हजारों केबल टीवी और डीटीएच यूजर्स के मासिक बिल में कमी आई है। किसी भी कंज्यूमर का बिल उसके चैनल के सब्सक्रिप्शन पर निर्भर करता है। अगर कोई कंज्यूमर ज्यादा चैनल्स देखते हैं तो उनका बिल स्वाभाविक है कि ज्यादा होगा। लेकिन अगर ग्राहक केवल 25 चैनल्स ही देखते हैं तो उनके बिल में एक तिहाई तक कमी आई है।

Check Also

PACL Limited

राजस्थान की जमीनों में दफन हजारों करोड़ का रहस्य! रिकॉर्ड में कहीं और मालिक, नीलामी सूची में PACL

लाखों निवेशकों के पैसे की वापसी के बीच राजस्थान की PACL संपत्तियों पर उठे बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *