शनिवार, जून 27 2026 | 05:24:42 PM
Breaking News
Home / रीजनल / वल्ड फेडरेशन ऑफ मास्टर टेलर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बैरवा

वल्ड फेडरेशन ऑफ मास्टर टेलर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बैरवा


जयपुर. रेमंड ने वर्ष 2017 में मात्र 200 प्रविष्टियों के साथ शुरू की हुई राष्ट्रीय स्तर की सिलाई प्रतियोगिता कौन बनेगा मास्टर स्टाइलिस्ट के विजेताओं की घोषणा की गई। विश्व दर्जी दिवस पर आयोजित किए गए ग्रैंड फिनाले में भारत के तीन सर्वश्रेष्ठ मास्टर टेलर्स चुने गए जिसमें विजेता मोइन अंसारी, जमशेदपुर और उपविजेता राम नारायण बैरवा, जयपुर को वेरोना, इटली में 38वें वल्ड फेडरेशन ऑफ  मास्टर टेलर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। कौन बनेगा मास्टर स्टाइलिस्ट के दूसरे संस्करण में भारी सं या में प्रविष्टियां आई जिसमें पूरे भारत के 1200 से अधिक मास्टर दर्जी थे। चार दिसंबर से शुरू हुए जोनल राउंड्स में इन दर्जियों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। इस प्रतियोगिता का परीक्षण प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थानों के प्रोफेसरों और फैशन डिजाइनरों द्वारा किया गया। हर जोन से कुल 10 मास्टर टेलर्स को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया था।

Check Also

समदड़ी: पानी की मोटर का तार लगाते समय महिला को लगा जोरदार करंट, अस्पताल में तोड़ा दम

समदड़ी. बालोतरा जिले के समदड़ी कस्बे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कस्बे के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *