बुधवार, मई 13 2026 | 08:51:09 AM
Breaking News
Home / रीजनल / हरदोई थाना प्रभारियों को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

हरदोई थाना प्रभारियों को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

हरदोई. यूपी के हरदोई में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में चोरी की कई गाडिय़ों की बरामदगी कराने का झांसा देकर उनको अपने जाल में फंसाकर ठग लेता था। शातिर ठग ने अतरौली पुलिस इंचार्ज को भी ठगने का प्रयास किया पर इंचार्ज को शक हो गया और वह ठगी के शिकार होने से बच गए। एसपी के मुताबिक ठग ने दर्जनों जिलों के सैकड़ों थाना प्रभारियों को ठगी का शिकार बनाया है। इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी अलोक प्रियदर्शी ने बताया की अतरौली थाना प्रभारी एसपी उपाध्याय तथा अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक इरशाद त्यागी ने सिपाही अमीरुल हक व संतोष कुमार के साथ अतरौली चौराहे से नितिन शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा निवासी जैनपुर थाना कोतवाली देहात जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है। एसपी ने बताया की यह युवक ठगी में शातिर है और अन्य जिलों कई थाना प्रभारियों को ठगी का शिकार बना चुका है।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *