मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 07:23:19 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / FILM WRAP: वरूण धवन को घरवाले करते है ट्रोल, न्यूयॉर्क घूम रही सारा…..

FILM WRAP: वरूण धवन को घरवाले करते है ट्रोल, न्यूयॉर्क घूम रही सारा…..

मुम्बई. वरुण धवन को घरवाले ही कर देते हैं ट्रोल
बॉलीवुड एक्टर्स का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। जहां उनके फैन्स की तादात करोड़ों में है वहीं ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो स्टार्स को बुरा भला कहते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल करते हैं। हालांकि कलंक के लीड एक्टर वरुण धवन को ट्रोल्स से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता।
छपाक लुक में सड़क पर खड़ी थीं दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म छपाक की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का फस्र्ट लुक कुछ ही दिन पहले शेयर किया गया था और इसने सभी को चौंका दिया। दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल के लुक को काफी हद कर कॉपी किया है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण विक्रांत मैसी के साथ बाइक पर नजर आ रही हैं।
किस अंदाज में शादी की अनाउंसमेंट करेंगी आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए साल 2018 प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों फ्रंट पर काफी शानदार रहा। दोनों की फिल्मों ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर ही अच्छा कलेक्शन किया बल्कि लोगों की खूब वाहवाही भी बटोरी इसके अलावा पर्सनल लाइफ में भी दोनों की शानदार बॉन्डिंग चर्चा का विषय रही। कुछ समय पहले ही दोनों कलाकारों को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
न्यूयॉर्क में बेस्ट फ्रेंड संग हॉलिडे पर सारा अली खान
सारा अली खान आगामी फिल्म की शूटिंग से फ्री होकर न्यूयॉर्क में अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। सारा अली खान इंस्टाग्राम पर वैकेशन की खूबसूरत और स्टनिंग तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सारा की न्यूयॉर्क डायरीज की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *