शुक्रवार, सितंबर 25 2026 | 10:34:38 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / नेत्रहीनों को बड़ी राहत, नोटों को पहचानने के लिए ऐप लाएगा आरबीआई

नेत्रहीनों को बड़ी राहत, नोटों को पहचानने के लिए ऐप लाएगा आरबीआई


नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने कहा कि नेत्रहीन लोगों के लिए नकदी आधारित लेनदेन को सफल बनाने के लिए बैंक नोट की पहचान जरूरी है। नोट को पहचानने में नेत्रहीनों की मदद के लिए ‘इंटाग्लियो प्रिंटिंग’ आधारित पहचान चिह्न दिए गए हैं। यह चिह्न 100 रुपये और उससे ऊपर के नोट में हैं। नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने के बाद अब चलन में नए आकार और डिजाइन के नोट मौजूद हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘रिजर्व बैंक नेत्रहीनों को अपने दैनिक कामकाज में बैंक नोट को पहचानने में आने वाली दिक्कतों को लेकर संवेदनशील है। बैंक मोबाइल ऐप विकसित करने के लिए वेंडर की तलाश कर रहा है। यह ऐप महात्मा गांधी सीरीज और महात्मा गांधी (नई) सीरीज के नोटों की पहचान करने में सक्षम होगा।’ इसके लिए व्यक्ति को नोट को फोन के कैमरे के सामने रखकर उसकी तस्वीर खींचनी होगी। यदि नोट की तस्वीर सही से ली गई होगी तो ऐप ऑडियो नोटिफिकेशन के जरिए नेत्रहीन व्यक्ति को नोट के मूल्य के बारे में बता देगा। अगर तस्वीर ठीक से नहीं ली गई या फिर नोट को रीड करने में कोई दिक्कत हो रही है तो ऐप फिर से कोशिश करने की सूचना देगा।

रिजर्व बैंक ऐप बनाने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनियों से निविदा आमंत्रित कर रहा है। बैंक पहले भी इसी तरह के प्रस्ताव के लिए आवेदन मांगे थे। हालांकि, बाद में इसे रद्द कर दिया गया। देश में करीब 80 लाख नेत्रहीन लोग हैं। आरबीआई की इस पहल से उन्हें लाभ होगा।

Check Also

Aditya Birla Capital enters gold loan business; opens dedicated branches in Sikar and Nawalgarh

आदित्य बिरला कैपिटल की गोल्ड लोन व्यवसाय में प्रवेश; सीकर और नवलगढ़ में खोली समर्पित शाखा

नई दिल्ली. भारत की प्रमुख विविध वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक, आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *