सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 10:48:22 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / टिंडर ने समलैंगिक यूजर्स के लिए नया सेफ्टी फीचर किया लॉन्च

टिंडर ने समलैंगिक यूजर्स के लिए नया सेफ्टी फीचर किया लॉन्च

नई दिल्ली। वैश्विक ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर (Tinder) ने गुरुवार को अपने समलैंगिक (Homosexuality) समुदाय के यूजर्स के लिए एक नए सेफ्टी फीचर को लॉन्च करने की घोषणा की. टिंडर के अनुसार, इस सेफ्टी फीचर का उद्देश्य उन 70 देशों (लगभग) में डेटिंग ऐप का उपयोग करने के जोखिम से बचाना है, जहां अभी भी समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी में रखा गया है.
ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर ने इसे ‘ट्रैवलर अलर्ट’ नाम दिया है. जब कोई समलैंगिक यूजर इन देशों में एप का प्रयोग करने के लिए इसे खोलेगा, तो क्षेत्र में समलैंगिक समुदाय के लोग किस प्रकार के खतरे का सामना कर रहे हैं, इस फीचर के जरिए यूजर को इस बाबत चेतावनी मिल जाएगी. टिंडर एंड मैच ग्रुप, जीएम-इंडिया तारू कपूर ने कहा, “टिंडर ट्रैवलर अलर्ट यह सुनिश्चित करता है कि हमारे समलैंगिक यूजर्स उन सावधानियों के बारे में जाने जो कुछ देशों में बरतनी जरूरी होती है.

Check Also

MINI Convertible

नई MINI Convertible की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू, दिसंबर 2025 में भारत में होगी लॉन्च

Gurugram. MINI इंडिया ने आज से नई MINI Convertible की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *