शनिवार, सितंबर 26 2026 | 06:27:17 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ग्रोफर्स की ग्रैंड ऑरेंज बैग डेज सेल 10 अगस्त से

ग्रोफर्स की ग्रैंड ऑरेंज बैग डेज सेल 10 अगस्त से

 

नई दिल्ली। ऑनलाइन ग्रॉसरी के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी डिस्काउंटर ग्रोफर्स ने अपने प्रमुख ‘ग्रैंड ऑरेंज बैग डेज’ सेल (जीओबीडी) के दूसरे संस्करण 10 से 18 अगस्त तक चलेगी। ग्रोफर्स के सह-संस्थापक और सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने बताया कि इस बार जीओबीडी में हम भारत के छोटे उत्पादकों को बढ़ावा देने पर काफी जोर दे रहे हैं और देश के सभी प्रांतों से उनके उत्पादों को लेकर आ रहे हैं। यूजर्स को हमारे अनूठे 100 प्रतिशत कैशबैक के अतिरिक्तकंफ्र्ट के साथ सेल के दौरान खरीदारी करने का मौका मिलेगा। सेल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और ग्राहक यदि 9 अगस्त से पहले सिर्फ  50 रुपए की फीस देकर रजिस्टर कराते हैं, तो उन्हें एक वीआईपी पास भी मिलेगा। सेल के दिनों के दौरान ग्राहक न सिर्फ  100 प्रतिशत के कैशबैक पर किसी भी सेलर से 5000 से अधिक उत्पादों की खरीदारी करने में सक्षम होंगे, बल्कि सेल के लिए रजिस्टर कराकर पार्टनर ब्रांड्स से रोमांचक ऑफर्स का लाभ भी उठा पाएंगे। ग्राहक सेल डेज के दौरान अपना ऑर्डर की डिलीवरी 6 से 12 घंटों के अंदर 5000 रुपए तक के ऑरेंज कैश (ग्रोफर्स वॉलेट) के रूप में 100 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

Check Also

अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला को दीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

श्रद्धालुओं का सफर होगा अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल, ब्रह्मोत्सव के बीच मिलीं नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *