गुरुवार, मार्च 19 2026 | 04:25:39 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / धमाकेदार प्लान: मात्र 450 रुपए में हर महीने 1000GB डेटा

धमाकेदार प्लान: मात्र 450 रुपए में हर महीने 1000GB डेटा

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनियों के बीच डेटा वॉर लगाचार जारी है। हर कंपनी दूसरों से बेहतर दिखाने के लिए या तो सस्ते प्लान पेस कर रही है या फिर पुराने प्लान को अपग्रेड कर डेटा लिमिट बढ़ा रही है, लेकिन इन सब के बीच यू ब्रॉडबैंड ने धमाकेदार ऑफर पेश किया है। वोडाफोन इंडिया की लीडरशिप के तहत YOU ब्रॉडबैंड ने वायर्ड ब्रॉडबैड सेंगमेंट में धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। यू ने मात्र 450 रुपए में 1000GB डेटा का प्लान पेश किया है।

हर महीने 1000GB डेटा YOU ब्रॉडबैंड ने नए ब्रॉडबैंड प्लान्स पेश किए हैं। इन ऑफर्स में कंपनी ने एक ऑफर सालभर के डेटा प्लान के लिए पेश किया है। इस प्लान में कंपनी ने सालभर में 12TB डेटा ऑफर कर रही है। यानी हर महीने 1000 GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 78 Mbps की स्पीड से हर महीने 1000 जीबी डेटा मिलेगा ।
1TB के लिए 450 रुपए देना होगा
YOU के इस प्लान में यूजर्स को 5399 रुपए में 12TB डेटा मिल रहा है, जिसकी वैधता 1 साल की होगी। यानी हर महीने यूजर्स को 1TB डेटा यानी 1000GB डेटा मिलेगा। ऐसे में अगर हर महीने का खर्च देखें तो 450 रुपए में आपको 1000जीबी डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी ने इसके साथ तीन और नए ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं। 12टीबी प्लान के अलावा 3TB डेटा पेश किया गया है, जिसकी वैधता 90 दिनों की होगी। इस प्लान के लिए आपको 1,947 रुपए चुकाना होगा।

केवल हैदराबाद के लोगों के लिए प्लान
आपको बता दें कि ये यू ने 6TB वाला एक औऱ पेश किया है, जिसमें आपको 2,915 रुपए (टैक्स शामिल) देने होंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिन की होगी। सबसे खास बात ये कि ये प्लान्स सिर्प हैदराबाद के लोगों के लिए है। इतना ही नहीं इस प्लान को लेने के लिए आपको न तो कोई इंस्टॉलेशन चार्ज देना है और न ही अलग से सर्विस चार्ज। कंपनी की ओर से ही आपको राउटर भी मिलेगा।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *