बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:15:11 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एक्सा इंश्योरेंस ने की 20 प्रतिशत की वृद्धि

एक्सा इंश्योरेंस ने की 20 प्रतिशत की वृद्धि

   नई दिल्ली. भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस कंपनी ने 2016-17 में 608 करोड़ रु. के बिजनेस प्रीमियम में 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्तवर्ष 2017-18 में 730 करोड़ रु. का नया बिजनेस प्रीमियम दर्ज किया है। कुल प्रीमियम में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह पिछले साल की इसी अवधि में 1397 करोड़ रु. के मुकाबले 2017-18 के दौरान 1684 करोड़ रु. रहा। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर विकास सेठ ने बताया कि यह हमारी आगे की यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमने अपने कार्यों में खर्च का अनुपात बहुत कम कर दिया है। राजस्व एवं नए बिजनेस में मजबूत वृद्धि के बावजूद हम ग्राहकों की ओर केंद्रित रहेंगे, ग्राहक ही हमारा उद्देश्य हैं।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *