गुरुवार, मार्च 19 2026 | 09:26:00 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / फोनपे ने 335 मिलियन का आंकड़ा पार किया

फोनपे ने 335 मिलियन का आंकड़ा पार किया

नई दिल्ली। फोनपे ने घोषणा की है कि जुलाई में 335 मिलियन लेनदेन के आंकड़े को पार करते हुए कंपनी ने 95 बिलियन की वार्षिक टोटल पेमेंट वैल्यू रन-रेट प्राप्त की है। जून 2018 में 20 बिलियन के आंकड़े को पार करने के बाद, फोनपे का टोटल पेमेंट वैल्यू रन-रेट पिछले वर्ष की तुलना में 5 गुना बढ़ गया है।
फोनपे के सीईओ और संस्थापक समीर निगम ने कहा कि हम पूरे भारत में फोनपे सेवाओं के तेजी से अपनाए जाने से रोमांचित हैं। केवल पिछले महीने में, फोनपे एप का उपयोग 60 मिलियन उपयोगकर्ताओं द्वारा किया गया था। इसका मतलब है कि जुलाई में हर 15 भारतीय वयस्कों में से एक ने फोनपे एप का इस्तेमाल किया। 3 साल से भी कम समय पहले लॉन्च हुई हमारी कंपनी के लिए यह काफी रोमांचक और सुखद है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *