रविवार, सितंबर 27 2026 | 09:02:17 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / शर्लिन चोपड़ा ने राम गोपाल वर्मा पर लगाएं गंभीर आरोप

शर्लिन चोपड़ा ने राम गोपाल वर्मा पर लगाएं गंभीर आरोप

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को उनकी हॉट फोटोज के लिए जाना जाता है। अपने बोल्ड फिल्मों के चलते शर्लिन ने सुर्खियां बटोरी। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के बारे में कुछ हैरान कर देने वाले राज खोले। जिसमें शर्लिन ने राम गोपाल वर्मा की तरफ से उन्हें मिले एडल्ट फिल्म प्रपोजल का भी जिक्र किया। तीन साल बाद उन्होंने इस बारे में खुलासा किया है।

हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शर्लिन ने बताया कि ये बात 2016 की है। मुझे याद है कि मैंने राम गोपाल वर्मा को व्हाट्सएप पर अपनी फोटोज भेजते हुए लिखा था, ‘सर, दिस इज शर्लिन चोपड़ा। ये मेरी फोटोज हैं। ये मेरा वर्क प्रोफाइल है। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि अभी आप किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं? मैं आपके प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनाना पसंद करूंगी, क्योंकि मुझे आपकी रंगीला, सत्या, कंपनी जैसी फिल्में बहुत पसंद आईं।’ तभी तुरंत उनका (राम गोपाल वर्मा) जवाब आया। उन्होंने कहा, ‘ये मेरी स्क्रिप्ट है, इसे पढ़ें और इस पर अपना फीडबैक दें।’ मैंने स्क्रीप्ट पढ़ी, लेकिन इसमें कोई स्टोरी नहीं थी। शर्लिन ने आगे बताया कि मैंने पूछा, ‘सर, इसमें कोई स्टोरी नहीं है। इसमें सिर्फ सेक्स सीन्स हैं। क्या आप मुझे इसका प्लॉट बता सकते हैं?’ इस पर उन्होंने कहा, ‘बस यही है। जो मैंने तुम्हें भेजा है, उसी में सब कुछ है।’ फिर मैंने कहा, ‘सर, ऐसा कैसे हो सकता है? एक था राजा एक थी रानी। राजा ने किया रानी के साथ सेक्स, खत्म हुई कहानी। ये ऐसे कैसे हो सकता है?’ तब वर्मा ने रिप्लाई किया, ‘अगर तुम इसे करने में कंफर्टेबल हो, तो मुझे बता देना। फिर हम इस पर काम करते हैं।’

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *