मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 04:11:26 AM
Breaking News
Home / रीजनल / नए फ्लेवर में वापस आएगा पुराना दौर, फिर शुरू होगी गोबर से लिपाई

नए फ्लेवर में वापस आएगा पुराना दौर, फिर शुरू होगी गोबर से लिपाई

Tina surana. jaipur

गोबर से घरों के आंगन, रसोई या दिवारों को पोतना अब बीते दिनों की बाते हो गई है. अब के जमाने में गोबर की जगह महंगें खुशबूदार फिनाइल ने ली है. समय बीतने के साथ मीट्टी के घर कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन अब यह रिवाज शायद एक नए फ्लेवर में वापस आने को है.

दरअसल देश के वैज्ञानिकों ने गाय के गोबर से पेंट बनाने का काम पूरा कर लिया है. इस क्षेत्र में केएनएचपीआई (जयपुर यूनिट) ने बड़ी सफलता हांसिल की है। खास बात यह है कि गोबर से बना पेंट को बाजार में बिकने वाले पेंट जैसा ही देखने में प्रतीत होता है, लेकिन इसमे किसी तरह के केमीकल्स का प्रयोग नहीं किया गया है. विशेषज्ञों की माने तो यह पेंट कमरे के तापमान को उसी प्रकार ठंड़क प्रदान करेगा, जिस प्रकार गोबर की लिपाई करती है.

इतनी होगी कीमतः

बाजर में इस समय पेंट का दाम आमतौर 250 रुपए प्रति लीटर है, जबकि गोबर से बनाया गया पेंट की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के आसपास हो सकती है. इस पेंट को कई रंगों में बाज़ार में उपलब्ध करवाया जाएगा.

स्वास्थवर्धक है गोबर से घरों को लीपनाः

गोबर से घरों के आंगन, रसोई या दीवारों आदि को पोतना सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्तिकोण से भी फायदेमंद है. ऐसा करने से जहां एक तरफ कीटाणुओं का नाश होता है, वहीं कीट-पतंगे भी घर से दुर रहते हैं. गोबर से लिपाई करने से टी.बी के वायरस एवं अन्य तरह के रोगाणु मर जाते हैं.

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *