शनिवार, सितंबर 26 2026 | 01:13:51 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / गूगल फेक प्ले स्टोर तक ले जानेवाले 27 एप्स को हटाया

गूगल फेक प्ले स्टोर तक ले जानेवाले 27 एप्स को हटाया

नई दिल्ली| गूगल ने उन 27 एप्स को हटा दिया है, जो यूजर्स को नकली प्ले स्टोर डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। इन दूर्भावनापूर्ण एप्स की पहचान पुणे स्थित क्विक हील टेक्नॉलजीज ने की थी और गूगल को इसकी जानकारी दी थी। क्विक हील सिक्युरिटी लैंब ने कहा कि इन एप्स को एडवेयर से डिवाइसों को प्रभावित करने के लिए बनाया गया था और यह यूजर्स को लगातार नकली ‘प्ले स्टोर’ डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करता था।
ये एप्स यूजर्स को गेम खेलने के लिए गूगल प्ले स्टोर इंस्टाल करने को कहते थे। अगर कोई ऐसा नहीं करता था, तो यह लगातार इंस्टाल करने का पॉप अप दिखाते रहते थे। अगर कोई नकली गूगल प्ले स्टोर इंस्टाल कर लेता था, तो यूजर्स को बार-बार फुल स्क्रीन विज्ञापन दिखते रहते थे। यह एप्प बैकग्राउंड में चलता रहता था और जब तक इसे मैनुअली अनइंस्टाल नहीं किया जाता था, यह जबरदस्ती विज्ञापन दिखाता रहता था। क्विक हील ने कहा कि इन सभी एप्स को एक ही डेवलपर एएफएडी ड्रिफ्ट रेसर ने बनाया था और सभी एप्स कार रेसिंग गेम श्रेणी के थे।

Check Also

BMW launches G310R and GS

भारत में वित्त वर्ष 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 22 मिलियन तक पहुंच गई: रिपोर्ट

नई दिल्ली. भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वित्त वर्ष 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *