शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 12:49:26 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / KIA MOTORS ने लॉन्च की SELTOS, कीमत 9.69-15.99 लाख

KIA MOTORS ने लॉन्च की SELTOS, कीमत 9.69-15.99 लाख

जयपुर। KIA MOTORS ने आज अपनी पहली मेड इन इंडिया गाड़ी SELTOS  लॉन्चकर दी है। कंपनी ने SELTOS को तीन इंजन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है, दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन। तीनों ही इंजन वेरिएंट में मैन्युअल गियर के साथ ऑटोमैटिक गियर का ऑप्शन दे रही है। सेल्टोस में BS-6 मानक वाली इंजन है जो BS-4 फ्यूल पर भी चल सकती है।
6 एयरबैग, ABS, 360 डिग्री कैमरा जैसे फिचर्स
सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD क्रूज कंट्रोल, साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे कई बेहतरीन फिचर्स दिए गए हैं। अभी तक सेल्टोस की 32 हजार से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है। सेल्टोस का सीधा मुकाबला क्रेटा, टाटा हैरियर और MG Hector जैसी गाड़ियों से है। कंपनी का कहना है कि अगले साल जनवरी में एक नई गाड़ी लॉन्च करेगी। कंपनी ने SELTOS को 1.5 लीटर डीजल, 1.4 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर पेट्रोल के साथ तीन इंजन ऑप्शन में उतारा है। 3 ऑटोमैटिक गियर के साथ आने वाली यह गाड़ी BS-4 इंजन से लैस है। वहीं इस कार की कीमत 9 लाख 70 हजार रुपए से लेकर 16 लाख रुपए के बीच है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *