मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 08:31:51 PM
Breaking News
Home / बाजार / बैंक ऑफ बड़ौदा की राज्य-स्तरीय परामर्शक प्रक्रिया आयोजित

बैंक ऑफ बड़ौदा की राज्य-स्तरीय परामर्शक प्रक्रिया आयोजित

जयपुर। भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता और गुजरात के लिए स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) के समन्वयक बैंक ऑफ बड़ौदा ने एसएलबीसी के तत्वावधान में परामर्शक प्रक्रिया का संयोजन किया। इस संयोजन का उद्देश्य आंतरिक प्रदर्शन की समीक्षा करना, राष्ट्रीय एजेंडा की अनुरूपता पर जोर देना और वृहत अर्थव्यवस्था को मजबूत में योगदान देना रहा।

दो-दिवसीय परामर्शक प्रक्रिया के तीसरे चरण

उक्तगोष्ठियों में क्षेत्रीय स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की सभी शाखाओं ने हिस्सा लिया। इन गोष्ठियों व कार्यशालाओं में क्रियान्वित किए जाने लायक और नए-नए कई अनेक समाधान उभरकर सामने आए कि किस तरह से सामान्यत: पीएसबी अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं। इस सम्मेलन से प्राप्त विचारों एवं सुझावों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो-दिवसीय परामर्शक प्रक्रिया के तीसरे चरण में राष्ट्र-स्तरीय विचार-विमर्शों में ले जाया जाएगा। राष्ट्र-स्तरीय विमर्शों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एमडी/ईडी, क्षेत्र विशेषज्ञ, विनियामक एवं वित्तीय संस्थाएं शामिल होंगी, जहां इंट्रा-बैंक एवं इंटर-बैंक प्रदर्शन और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ बैंकों की अनुरूपता पर प्रस्तुतियों एवं चर्चाओं के जरिए समीक्षा होगी।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *