मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 07:23:03 PM
Breaking News
Home / बाजार / टिकटॉक यूजर ने सुपर ग्लू से होठ चिपकाया, वीडियो वायरल

टिकटॉक यूजर ने सुपर ग्लू से होठ चिपकाया, वीडियो वायरल

नई दिल्ली | एक टिकटॉक चुनौती वायरल हो गई है, जिसमें लोग सुपर ग्लू से अपने होठ को चिपका रहे हैं। इसके लिए आईलैस ग्लू या नेल ग्लू का प्रयोग किया जा रहा है। समाचार पोर्टल डेज्डडिजिटल की रिपोर्ट में बताया गया कि इस चलन को यूजर चोलेहैमक4 ने शुरू किया, जब उसने अपने होंठ चिपका कर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसके होंठ बड़े और फुले हुए दिख रहे थे। इसके ट्विटर पर साझा होते ही हजारों लोग इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “ओएमजी, मैंने इसे किया और इससे होंठ बड़े दिखते हैं।”
एक दूसरे यूजर ने लिखा, “एक ब्लैक होने के कारण मेरे होंठ पहले ही भरे हैं, जो एक आशीर्वाद है। सचमुच हर कोई ऐसा ही होंठ चाहता है।” यह वीडियो कई दिन पहले पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 45 लाख बार देखा गया है और इस पर 3,000 से ज्यादा टिप्पणियां मिली है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “कल्पना कीजिए कि आप किसी से बात कर रहे हैं और दुर्घटना से आपका होंठ नीचे गिर गया।”

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *