बुधवार, मई 13 2026 | 09:10:23 AM
Breaking News
Home / रीजनल / ICICI आरएसईटीआई ने देश की पहली आईजीबीसी रेटेड ‘नेट जीरो एनर्जी- प्लेटिनम’ नई इमारत का उद्घाटन किया

ICICI आरएसईटीआई ने देश की पहली आईजीबीसी रेटेड ‘नेट जीरो एनर्जी- प्लेटिनम’ नई इमारत का उद्घाटन किया

जोधपुर। जोधपुर में वंचित वर्ग के युवाओं को निशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्था आईसीआईसीआई रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईसीआईसीआई आरएसईटीआई) की नई इमारत का उद्घाटन आज किया गया। इस भवन को भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा ‘नेट जीरो एनर्जी- प्लेटिनम’ रेटिंग से सम्मानित किया गया है, जिससे यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला देश का पहला नया भवन बन गया है।

यह पुरस्कार इस इमारत में उपलब्ध उन सुविधाओं की सीरीज को दी गई एक किस्म की मान्यता है, जिसकी वजह से इमारत में एक सस्टेनेबल एनवायर्नमेंट संभव हो पाता है। यह भवन पानी की कम खपत करता है, ऊर्जा का अनुकूलन करता है, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करता है, कम अपशिष्ट उत्पन्न करता है और एक पारंपरिक इमारत की तुलना में अपने रहने वालों के लिए स्वस्थ और बेहतर माहौल प्रदान करता है।

आईसीआईसीआई फाउंडेशन फाॅर इन्क्लूसिव ग्रोथ

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय और आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन गिरीशचंद्र चतुर्वेदी ने आयोजन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन गिरीशचंद्र चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘आईसीआईसीआई ग्रुप की सीएसआर इकाई ‘आईसीआईसीआई फाउंडेशन फाॅर इन्क्लूसिव ग्रोथ‘ वर्ष 2011 से उदयपुर और जोधपुर में आईसीआईसीआई रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईसीआईसीआई आरएसईटीआई) का संचालन कर रहा है। आईसीआईसीआई आरएसईटीआई का प्राथमिक फोकस उन विषयों पर व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है जिनकी स्थानीय मांग है ताकि प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रशिक्षु अपना उद्यम शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें।

https://www.corporatepostnews.com/interest-up-to-8-50-on-fd-good-opportunity-in-these-3-banks/ FD पर मिल रहा है 8.50% तक का ब्याज, इन 3 बैंकों में अच्छा मौका

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *