मंगलवार, मार्च 17 2026 | 07:35:27 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / सैमसंग के ए50एस और ए30एस स्मार्टफोन पेश
2016_A30s White Poster_29x19

सैमसंग के ए50एस और ए30एस स्मार्टफोन पेश

नई दिल्ली। कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स एवं स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने ऑल-न्यू प्रीमियम डिजाइन में गैलेक्सी ए50एस और ए30एस का अनावरण किया। नए गैलेक्सी ए50एस और ए30एस में बेहतर इनोवेशन है एवं ये उन लोगों के लिए बने हैं, जो अपने अनुभव तत्काल कैप्चर करके शेयर करना चाहते हैं। सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रंजीवजीत सिंह ने बताया कि इनमें नाइट मोड, सुपरस्टेडी वीडियो एवं सैमसंग पे जैसी प्रीमियम खूबियां है, जो मिलेनियल्स और जैन जैड के अनुभव को अगले स्तर तक ले जाती हैं। ये नए स्मार्टफोन यूजर्स को ऑन-द-गो रहने में समर्थ बनाते है और जैन जैड के लिए ‘रेडी फॉर लाइव के सिद्धांत का समावेश करते हैं। गैलेक्सी ए50एस में 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा लगा है। दिन या रात किसी भी समय शूट करने के लिए गैलेक्सी ए50एस में नाइटमोड है, जिसके द्वारा बहुत कम रोशनी में भी शानदार शॉट मिलते हैं। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा है।

Check Also

The all-new MINI Convertible sold out in 4 hours, creating a huge buzz in India.

4 घंटे में बिक गई ऑल-न्यू MINI Convertible, भारत में जबरदस्त क्रेज

गुरुग्राम। ऑल-न्यू MINI Convertible को भारत में लॉन्च हुए महज 24 घंटे के भीतर ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *