रविवार, मार्च 22 2026 | 08:00:14 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / मोबाइल चोरी पर लगेगी लगाम: चोरों के लिए बेकार हो जाएगा फोन, सरकार ने लॉन्च किया ये खास पोर्टल

मोबाइल चोरी पर लगेगी लगाम: चोरों के लिए बेकार हो जाएगा फोन, सरकार ने लॉन्च किया ये खास पोर्टल

नई दिल्ली। चोरों के लिए चोरी का मोबाइल अब किसी काम का नहीं रहेगा या यूं कहें कि चोरों के लिए फोन बेकार हो जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसा होने जा रहा है, क्योंकि सरकार उसे ब्लॉक कर देगी। ब्लॉक होने के बाद उस पर कोई भी नेटवर्क काम ही नहीं करेगा। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फोन की चोरी की रिपोर्ट के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) की वेबसाइट लॉन्च की है। राज्य में इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर 14422 से दूरसंचार विभाग को सूचित करना होगा

यदि आपका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाता है तो आपको एफआईआर दर्ज करनी होगी और हेल्पलाइन नंबर 14422 के माध्यम से दूरसंचार विभाग (DoT) को सूचित करना होगा। पुलिस की शिकायत के बाद, DoT IMEI नंबर को ब्लैकलिस्ट कर देगा, जिसके परिणामस्वरूप हैंडसेट को आपके मोबाइल नेटवर्क तक पहुंचने से अवरुद्ध कर दिया जाएगा। उसके बाद फोन भविष्य में किसी काम का ही नहीं रह जाएगा।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर महाराष्ट्र में शुरू किया

गौरतलब है कि दूरसंचार विभाग 2017 से, सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पर काम कर रहा है। IMEIs का एक डेटाबेस (अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान)- 15 अंकों की अद्वितीय संख्या जो मोबाइल उपकरणों की पहचान करती है। भारत में एक अरब से अधिक वायरलेस ग्राहक हैं। इस व्यवस्था को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर महाराष्ट्र में शुरू किया गया है। सफल होने पर इसे बाद में पूरे देश में लागू किया जाएगा। टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि इस लॉन्च के पीछे हमारी कोशिश एक तो सुरक्षा है और दूसरी कनेक्टिविटी है। सुरक्षा इसलिए ताकि मोबाइल से कोई खिलवाड़ न करे।

https://www.corporatepostnews.com/alert-2-day-strike-to-be-held-in-banks-settle-your-urgent-work-in-advance/ अलर्ट! बैंकों में होने वाली है 2 दिन की हड़ताल, पहले ही निपटा लें अपना जरूरी काम

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *